{"_id":"652986bf53ca536e02078918","slug":"now-other-states-have-shown-interest-in-haryana-school-education-boards-methods-to-stop-cheating-bhiwani-news-c-21-hsr1027-238905-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब दूसरे राज्यों ने दिखाया हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नकल रोकने के तरीकों पर रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब दूसरे राज्यों ने दिखाया हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नकल रोकने के तरीकों पर रुझान
Fri, 13 Oct 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब दूसरे राज्यों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नकल रोकने के तरीकों के प्रति अपना रुझान दिखाया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के समक्ष मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और तेलंगाना सहित आठ से दस राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने यहां की कार्य प्रणाली को जानने और समझने में रुचि दिखाई है। सबसे अहम बात तो यह है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ही देश में पहली बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के प्रश्न पत्र में क्यूआर कोड, हिडन एवं अल्फा नेमरिक फीचर्स का नवाचार किया है। इसके नतीजों को देखने के बाद अब अन्य राज्यों के बोर्ड भी इसे लागू करने में रुझान दिखा रहे हैं।
दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र को क्यूआर कोड के साथ हिडन और अल्फा नेमरिक फीचर्स के साथ सिक्योर किया था। इसके बाद प्रदेश के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों को छोड़कर कहीं से भी पेपर आउट नहीं हुआ। जिन परीक्षा केंद्रों में पेपर आउट हुआ, उन्हें हिडन फीचर्स और क्यूआर कोड की मदद से तुरंत पकड़ना भी संभव हो पाया।
अब बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में भी प्रश्न पत्र इसी तरह के क्यूआर कोर्ड से सिक्योर किए जाएंगे। अब भी प्रदेश के अनेक राज्यों के अंदर शिक्षा बोर्ड के लिए वार्षिक परीक्षाओंं में नकल को रोक पाना बड़ी चुनौती बना रहता है। परीक्षाओं में पेपर आउट होना भी गंभीर चूक है। इन संभावनाओं पर विराम लगाने के लिए अब देश के अन्य बोर्ड भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कदमताल मिलाने की इच्छा जता रहे हैं।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड और सिंगापुर से 16 अक्तूबर को भिवानी आएंगे चार सदस्य
इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) स्विट्जरलैंड से पायलट स्टडी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शिक्षा प्रणाली से रूबरू होने के लिए 16 अक्तूबर को चार सदस्य भिवानी आएंगे। इसमें दो सदस्य स्विट्जरलैंड और दो सदस्य सिंगापुर से होंगे। एक दिवसीय अपने दौरे में ये दल आईबी पैटर्न पर हरियाणा के स्कूलों में शिक्षा प्रणाली के संबंध में अहम जानकारी देगा और टीचर ट्रेनिंग के बारे में भी मंथन होगा। हरियाणा बोर्ड ने आईबी से पायलट स्टडी के लिए एमओयू साइन किया हुआ है। इसी के तहत अब हरियाणा के स्कूलों को आईबी से संबद्धता लेने के लिए भी हरियाणा शिक्षा बोर्ड से अनुमति लेनी होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और मूल्यांकन प्रणाली में तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए व्यापक बदलाव किए गए हैं। इनके प्रति देश के आठ से दस अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी रुचि दिखाई है। इन बोर्डों से भी प्रतिनिधि हरियाणा बोर्ड की कार्यप्रणाली और नए बदलाव एवं नवाचारों से रूबरू होने के इच्छुक हैं, जो जल्द यहां आएंगे।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।