फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now nine new power sub stations will be built in Bhiwani and Charkhi Dadri, capacity of six power sub stations will increase.

Bhiwani News: अब भिवानी और चरखी दादरी में बनेंगे नौ नए पावर सब स्टेशन, छह पावर सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता

Sun, 11 Feb 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now nine new power sub stations will be built in Bhiwani and Charkhi Dadri, capacity of six power sub stations will increase.
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी जिले में नौ नए 33 केवी पावर सब स्टेशन नए बनेंगे। वहीं छह 33 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं सात 33 केवी पावर सब स्टेशनों के कंडक्टर और तार बदली होंगे। इससे भिवानी सर्कल के 484 गांवों और शहरों में करीब 90 करोड़ के बजट से फीडरों की सूरत भी बदलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने आरडीएसएस (पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना) के तहत शहरों और ग्रामीण फीडरों पर भी सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने भिवानी सर्कल में नौ नए 33 केवी पावर सब स्टेशनों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसमें प्रत्येक सब स्टेशन के निर्माण पर करीब एक से सवा करोड़ खर्च आएगा। इन नए सब स्टेशनों के बाद पुराने सब स्टेशनों पर ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं लाइनों में भी फाल्ट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह सर्कल के सात 33 केवी फीडरों की लाइनों पर लगे पुराने तार और कंडक्टर बदली होंगे। इनके बाद इन लाइनों का भी सुधार होगा। वहीं छह 33 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता डेढ़ से दोगुना होगी। इनके अंदर नए बिजली के ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इनसे ओवरलोड सब स्टेशनों को काफी हद तक निजात मिलेगी और कम वोल्टेज की बिजली की दिक्कत से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों पर बनेंगे नौ नए 33 केवी के पावर सब स्टेशन
भिवानी सर्कल के तहत आने वाले गांव बुद्धशैली, गोकलपुरा, रानीला, गोठड़ा, भादरा, अटैला, दादरी शहर, मानकावास, झोझू में 33 केवी के नए पावर सब स्टेशनों का निर्माण होगा। इनके अंदर 20 से 25 केवीए के नए बिजली ट्रांसफार्मर लगेंगे। वहीं इनसे जुड़ने वाले फीडरों तक भी नई लाइनें खिंची जाएंगी। नए सब स्टेशनों ने उन फीडरों को जोड़ा जाएगा। इनकी लंबाई पहले ही काफी अधिक है। उन्हें पुराने फीडरों से अलग कर शहरी और ग्रामीण दायरे में नए फीडर बनेंगे।


इन छह 33 केवी पावर सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता
भिवानी और चरखी दादरी जिले के छह 33 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता पहले से डेढ़ गुना या फिर दोगुनी होगी। इनके अंदर नए बिजली ट्रांसफार्मर लगेंगे। वहीं कुछ हिस्से की लाइनों को भी विकसित किया जाएगा। इनमें गांव हसान, नुनसर, खेती बत्तर, पैंतावास, सिंघानी और बापोड़ा द्वितीय के 33 केवी पावर सब स्टेशन शामिल हैं।


ये सात 33 केवी पावर सब स्टेशन जीर्णोद्धार के दायरे में आएंगे
भिवानी और चरखी दादरी के सात 33 केवी पावर सब स्टेशन जीर्णोद्धार के दायरे में आएंगे। इनकी लाइनों पर पुराने तारों को हटाकर पहले से अधिक क्षमता के नए तार और नए कंडक्टर लगेंगे। इनमें भिवानी शहर, चरखी दादरी शहर, अटैला, झोझू से कादमा की लाइन, सांजरवास से दादरी सब स्टेशन तक की लाइन शामिल है। इसी तरह बीटीएम भिवानी और औद्योगिक सेक्टर भिवानी के 33 केवी पावर सब स्टेशन शामिल हैं।

अब सुरपुरा और चहड़कलां के अलग-अलग होंगे सब स्टेशन
बिजली निगम के सुरपुरा और चहड़कलां का एक ही 33 केवी पावर सब स्टेशन से फीडरों का संचालन हो रहा है। लेकिन अब इन दोनों को अलग-अलग किया जाएगा। इसके लिए नई बिजली लाइनें भी खड़ी की जाएंगी। अगर एक सब स्टेशन से बिजली बाधित रहती है तो दूसरे से आपूर्ति नियमित रखी जाएगी। इसका काम जल्द शुरू होगा।


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में नौ नए पावर सब स्टेशनों के अलावा छह पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सात सब स्टेशनों की लाइनों का जीर्णोद्धार होगा। आरडीएसएस के तहत भी भिवानी सर्कल में काम होगा जिसका सर्वेक्षण किया जा रहा है। सब स्टेशनों के निर्माण के काम के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं, कुछ पर काम भी चल रहा है। प्रत्येक फीडर और प्रत्येक वार्ड और गांव में बिजली निगम लाइनों के सुदृढ़ीकरण का काम करा रहा है।
-एसएस कन्टूरा, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed