फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now new option to change mobile number on Parivar Pehchan Patra portal

Bhiwani News: अब परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर मोबाइल नंबर बदलने का मिला नया विकल्प

Sat, 23 Sep 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now new option to change mobile number on Parivar Pehchan Patra portal
लघु सचिवालय ​स्थित पीआईडी  में त्रुटियां ठीक करवाते लोग।
भिवानी। अब परिवार पहचान पत्र हरियाणा सिटीजन पोर्टल के कार्नर पर फैमिली आईडी में मोबाइल नंबर बदलने का नया विकल्प जोड़ा गया है। परिवार मुखिया के आधार कार्ड में जो नंबर है वो अब फैमिली आईडी में भी खुद ही दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बीपीएल के दायरे में आने वाले गरीब परिवारों का अब स्वत: यानी ऑटोमेटिक आयुष्मान कार्ड बनकर घर पहुंचेगा। उन्हें इसके लिए सीएससी में अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इसी के साथ परिवार पहचान पत्र में अब नए सदस्य भी जोड़े जा सकेंगे, जबकि परिवार से किसी सदस्य को हटाने का विकल्प अभी बंद है। अधिकांश परिवार पहचान पत्रों में मोबाइल नंबर गलत दर्ज है, जिसकी वजह से परिवार पहचान पत्र में भी त्रुटियां सामने आ रही हैं। इसी के साथ नए सदस्यों को जोड़ने के बाद परिवार में पैदा हुए नवजात भी अब फैमिली आईडी का हिस्सा बन सकेंगे।
विज्ञापन


जिला मानव सूचना संसाधन विभाग की ओर से भिवानी जिले में तीन लाख 17 हजार से अधिक परिवार पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं, जबकि परिवार से अलग नाम काटकर किसी भी सदस्य की नई फैमिली आईडी नहीं बन रही है। अब विभाग ने फैमिली आईडी में नए सदस्य जोड़ने का विकल्प जरूर खोल दिया है। इसकी वजह से परिवार में नवजात बच्चों को परिवार की फैमिली आईडी में भी जगह मिल जाएगी यानी उनका नाम अब दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र सिटीजन पोर्टल के प्रथम पेज के कार्नर पर अब मोबाइल अपडेट का नया ऑप्शन यानी विकल्प भी दर्शाया गया है। जिस पर अपने मोबाइल फोन से ही कोई भी परिवार का मुखिया अपना आधार कार्ड में दर्ज नंबर को अपडेट कर सकता है। यानी पुराने दर्ज नंबर को हटाकर उसकी जगह दूसरा नया नंबर डाला जा सकता है। इसके लिए उसके पुराने नंबर पर ओटीपी भी आएगा। नया नंबर जुड़ने के बाद फैमिली आईडी में किसी भी तरह की अपडेट पर नए नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सूचना मिलेगी। इसी तरह जिन परिवारों की सालाना आमदनी एक लाख 80 हजार से नीचे है। उनका बीपीएल मंजूर होते ही स्वत: उस परिवार का आयुष्मान कार्ड भी बन जाएगा। उसे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।




परिवार पहचान पत्र हरियाणा सिटीजन पोर्टल पर कई अपडेट जानकारी दी गईं हैं। इसमें एक तो अब खुद ही परिवार का मुखिया अपना आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेगा। इसी के साथ परिवार पहचान पत्र में नए सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं पुराने सदस्यों को अभी नहीं हटाया जाएगा। इसी तरह जिन परिवारों को बीपीएल परिवार की पात्रता मिलेगी अब उनका ऑनलाइन ऑटोमेटिक आयुष्मान कार्ड भी बन जाएगा। इसे पोर्टल से ही अपलोड किया जा सकेगा।

-
खुशवंत सिंह, जिला प्रबंधक, मानव सूचना संसाधन विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed