{"_id":"66bfb91aab78d7751f04bcf6","slug":"now-narendra-bijarnia-will-be-the-superintendent-of-police-of-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121738-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब नरेंद्र बिजारणिया होंगे भिवानी के पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब नरेंद्र बिजारणिया होंगे भिवानी के पुलिस अधीक्षक
Sat, 17 Aug 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र
भिवानी। चुनावी आचार संहिता से चंद घंटे पहले ही अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इसमें भिवानी के एसपी वरुण सिंगला को कुरुक्षेत्र का एसपी नियुक्त कर दिया। वहीं गुरुग्राम एसटीएफ द्वितीय के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को भिवानी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
दरअसल, बिजारणिया इससे पहले भी भिवानी के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इसमें भिवानी के पुलिस अधीक्षक का तबादला किया है। इसी सप्ताह डीएसपी के भी बड़े स्तर पर तबादला किए गए थे। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने भिवानी में एसपी रहते हुए आपराधिक गिरोह के गुर्गों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था। पुलिस मुठभेड़ के बाद कई बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ा था। बिजारणिया के फिर से भिवानी आने के बाद फिर से आपराधिक गिरोह बंदी के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की उम्मीद है।