फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now Guruji will go to Gujarat to learn new tricks of studies.

Bhiwani News: अब पढ़ाई के नए गुर सीखने के लिए गुजरात जाएंगे गुरुजी

Fri, 21 Jun 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 21 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now Guruji will go to Gujarat to learn new tricks of studies.
भिवानी। पढ़ाई के नए गुर सीखने के लिए गुरुजी गुजरात जाएंगे। अध्यापकों को गुजरात के गांधी नगर में स्थित सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग के सहयोग से पढ़ाने के नए गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए जिले से भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित के 20 अध्यापकों का चयन किया गया है। इनके लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। एक ग्रुप में एक विषय के पांच अध्यापक गुजरात जाएंगे। पहला ग्रुप गणित के अध्यापकों का 16 जुलाई को गुजरात के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने बच्चों के कमजोर विषय को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। रणनीति के तहत बच्चों के आसान तरीके से पढ़ाने के लिए अध्यापकों को पढ़ाने की विशेष ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फिजिक्स, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री व मैथ में रूचि बनाने के लिए इन विषयों के अध्यापकों को ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

अध्यापकों को गुजरात के गांधी नगर आईआईटी स्थित सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग के सहयोग से पढ़ाने के नए गुर सिखाएं जाएंगे। इसके लिए जिले से चारों विषयों के 20 अध्यापकों का चयन किया गया है। एक ग्रुप में पांच अध्यापक जाएंगें। पहले ग्रुप में गणित के अध्यापक 16 से 20 जुलाई तक गुजरात में रहेंगे। दूसरे ग्रुप में केमिस्ट्री के अध्यापक 24 से 28 जुलाई तक तीसरे ग्रुप में फिजिक्स के अध्यापक 31 जुलाई से 4 अगस्त व चौथे ग्रुप में बॉयोलॉजी के अध्यापक 7 अगस्त से 11 अगस्त तक विषयों को सरल बनाने के गुर सिखेंगे। ट्रेनिंग से लौटने के पश्चात सभी अध्यापक जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अध्यापक जाएंगे गुजरात
अध्यापक विषय स्कूल

कपिल डीएमएस भिवानी
अजय पीजीटी मैथ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुड़ल
सतीश पीजीटी मैथ राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी

राजेंद्र महतानी पीजीटी मैथ राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापौड़ा
सुमित कुमार पीजीटी मैथ राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू

बिजेश कुमारी पीजीटी केमिस्ट्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बामला

यशवंत पीजीटी केमिस्ट्री राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम

मनोज कुमार पीजीटी केमिस्ट्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वा
नवल किशोर पीजीटी केमिस्ट्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांगर

आशीष भारद्वाज पीजीटी केमिस्ट्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढ़ोली कलां

सौरव वधवा पीजीटी फिजिक्स राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम

अनिल कुमार अरोड़ा पीजीटी फिजिक्स राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी

नरेंद्र कुमार पीजीटी फिजिक्स राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोंट
नवनीत पीजीटी फिजिक्स राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरक कलां

मधु पीजीटी फिजिक्स राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांग

बबीता पीजीटी बायोलॉजी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेघां
विभा यादव पीजीटी बायोलॉजी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी

सुषमा पीजीटी बायोलॉजी राजकीय हाई स्कूल हनुमान ढाणी

अनु देवी पीजीटी बायोलॉजी राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू

रोहित कुमार पीजीटी बायोलॉजी डीईओ भिवानी

अध्यापकों को गुजरात के गांधी नगर स्थित सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग के सहयोग से पढ़ाने के नए गुर सिखाएं जाएंगे। जिसके लिए जिले से फिजिक्स, बॉयोलॉजी, केमेस्ट्री व गणित के 20 अध्यापकों का चयन किया गया है। एक ग्रुप में पांच अध्यापक जाएंगें। पहले ग्रुप में गणित के अध्यापक 16 से 20 जुलाई तक गुजरात में रहेंगे। दूसरे ग्रुप में केमिस्ट्री के अध्यापक 24 से 28 जुलाई तक तीसरे ग्रुप में फिजिक्स के अध्यापक 31 जुलाई से 4 अगस्त व चौथे ग्रुप में बायोलॉजी के अध्यापक 7 अगस्त से 11 अगस्त तक विषयों को सरल बनाने के गुर सिखेंगे। ट्रेनिंग से लौटने के पश्चात सभी अध्यापक जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article