{"_id":"65a433a7ed645d8e2f09489d","slug":"now-four-new-bypasses-will-be-built-in-town-areas-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11782-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब कस्बाई इलाकों में चार नए बाईपास बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब कस्बाई इलाकों में चार नए बाईपास बनेंगे
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर अब कस्बाई इलाकों में चार नए बाईपास निर्माण की तैयारी हो गई है। हाईवे के रास्ते में आने वाले गांव लोहानी, जूईकलां, ढिगावामंडी और लोहारू में ये नए चार बाईपास जल्द बनेंगे। इसी को लेकर 16 जनवरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों की मंथन बैठक होगी। जिसमें चारों बाईपास के खाका पर विस्तार से चर्चा होगी।
मालूम हो कि चार नए बाईपास की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही मंजूर हो चुकी है। जिसके बाद संबंधित कंसल्टेंट एजेंसी की रिपोर्ट को भी अब तैयार किया है। जिसके बाद इन चारों कस्बों के अंदर बाईपास बनने का रास्ता भी साफ हो चुका है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर लोहानी, जूईकलां, ढिगावामंडी और लोहारू आते हैं। इन कस्बों की आबादी भरे इलाकों में गुजरते समय हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम जाती है। लेकिन इन कस्बों की आबादी से बाहर खेतों में नए बाईपास बनेंगे। ये बाईपास करीब दो से 12 किलोमीटर तक लंबे होंगे। जिन पर वाहनों की रफ्तार कम नहीं होगी और कस्बों में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रोहतक के दायरे में आने वाले इस नेशनल हाईवे पर बाईपास के मसौदे को सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने सिरे चढ़ाया था। हालांकि सांसद ने लगातार केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में इसको लेकर पैरवी भी की। अब इन चारों बाईपास का प्रारूप जल्द साकार होगा। इसी को लेकर भूमि अधिग्रहण करने, बाईपास का खाका तैयार करने सहित अन्य पहलुओं पर भी सांसद धर्मबीर 16 जनवरी को हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत रूप से इस पर चर्चा करेंगे। जैसे महत्वाकांक्षी मसौदे पर कब काम शुरू होगा और कब तक पूरा होगा। हालांकि चारों कस्बों में बाईपास की डीपीआर मंजूरी के बाद कंसल्टेंट एजेंसी ने साइट के तीन प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे थे, जिनमें अब एक पर सहमति बनी है। जिसके बाद बाईपास कस्बों में किस तरफ बनेगा और किस तरफ की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। यह भी बैठक में रोड मैप तैयार कर जांचा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
करीब 34 करोड़ से हाईवे का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा
हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सुदृढ़ीकरण का काम कराकर हाईवे को चकाचक किया है। ढिगावामंडी से लेकर धीराना मोड़ तक के हाईवे की सड़क पर तारकोल की एक लेयर डालकर उसकी मजबूती का काम पूरा किया गया है। भिवानी का बाईपास भी निनान से धीराना मोड़ और फिर लोहारू रोड को देवसर के समीप दादरी रोड से भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि इस हाईवे पर भिवानी बाईपास की क्राॅसिंग होने से रिंग रोड बनने के बाद सभी मुख्य रास्तों का बाईपास से जुड़ाव भी होगा। जिस पर काम अभी चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर कस्बाई इलाकों में नए बाईपास बनने की डीपीआर मंजूर हो चुकी है। इस पर अब आगे की प्रक्रिया को कार्य रूप दिया जाना है। इसी को लेकर 16 जनवरी को हाईवे अथॉरिटी व सड़क परिवहन से जुड़े अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से सड़क परियोजनाओं पर काम हो रहा है। जिससे तीन जिलों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
-चौ. धर्मबीर सिंह सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।