फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now, examination centres where cheating takes place will not be made examination centres, action will be taken against school principal and management

Bhiwani News: अब जिन परीक्षा केंद्रों पर होगी नकल उनमें नहीं बनेगा परीक्षा केंद्र, स्कूल प्राचार्य और प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

Wed, 12 Mar 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now, examination centres where cheating takes place will not be made examination centres, action will be taken against school principal and management
​भिवानी में पत्रकारों से बात करते हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सच
भिवानी। अब जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल करती पकड़ी जाएगी, भविष्य में उनमें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। संबंधित स्कूल के प्राचार्य और प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी। बोर्ड ने नकल के कुल 381 मामले दर्ज किए हैं जबकि दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते 12 युवक भी दबोचे गए, जिनकी एफआईआर संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। ड्यूटी में लापरवाही पर 39 पर्यवेक्षकों को कार्यमुक्त भी किया गया है।
विज्ञापन

यह बात बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा बोर्ड अधिकारियों से विशेष बैठक कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन और सचिव ने बताया कि नकल रोकने के लिए 226 फ्लाइंग स्क्वाड भी लगाई गई है। भविष्य की परीक्षाओं में जहां भी नकल के मामले पाए गए और परीक्षा केंद्रों को रद्द करना पड़ा, उनमें दोबारा परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। नकल में संलिप्त संबंधित स्कूल प्राचार्य या प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी। पत्रकारों की ओर से 10वीं बोर्ड के गणित की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछने के मुद्दे पर कृपांक (ग्रेस मार्क्स) की मांग संबंधी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला गणित के विशेषज्ञों के दल को सौंपा गया है। वह प्रश्नों की कठिनता, प्रश्नों का स्तर और अन्य बिंदुओं पर ध्यान देकर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के छात्रों का आईक्यू राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल आदि राज्यों से किसी भी मामले में कम नहीं है, क्योंकि उत्तर भारत के विभिन्न प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में हरियाणा के छात्रों का प्रवेश अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा पाया जाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थियों के संचार कौशल को सुधारने के लिए भविष्य में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed