फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now during festivals, police personnel will take charge of security at the scaffolding in the city markets.

Bhiwani News: अब त्योहारों के दौरान पुलिस जवान संभालेंगे शहर के बाजारों में मचान पर सुरक्षा की कमान

Mon, 21 Oct 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now during festivals, police personnel will take charge of security at the scaffolding in the city markets.
भिवानी। अब धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा के दौरान शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान मचान से सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य बाजारोंं में 18 मचान लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं शहर के मुख्य बाजारों में सुरक्षा के लिए 15 पुलिस नाके भी लगाए जाएंगे। शहर के भीड़ भरे बाजारों में सुबह आठ से रात आठ बजे तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, त्योहार के दौरान शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में धनतेरस, दीपावली व गोवर्धन के दौरान ज्यादा भीड़भाड़ रहेगी। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की है। भिवानी पुलिस की ओर से भीड़भाड़ वाली जगह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपूर्ण जिले भिवानी में 15 पुलिस नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस भिवानी की टीमें, जिसमें प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज, राईडर, पीसीआर, हाईवे पीसीआर, महिला पीसीआर व दुर्गा शक्ति को नियुक्त किया है। यह पुलिस नाके, मोटर साइकिल राइडर व पैदल गश्त अपने-अपने थाना क्षेत्र व चौकी के क्षेत्र में लगातार गश्त कर के कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे।
जिला पुलिस की ओर से शहर भिवानी में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक 12 पुलिस नाके लगाए गए हैं। संपूर्ण जिले में त्योहार पर आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 18 मचान बनाई जाएगी, जिन पर पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। त्यौहारों पर बाजार में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए संपूर्ण जिले में 15 पुलिस नाके लगाए गए हैं जहां पर पुलिसकर्मी वाहनों को गहनता से चेक करके आपराधिक तत्वों पर नजर रखेंगे।
जिले में त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने व आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए संपूर्ण जिले में 24 पैदल गश्त लगाई गई है। जो बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट, सराफा बाजार व मुख्य चौराहा पर लगातार गश्त करेंगे। प्रबंधक थाना यातायात शहर भिवानी वह जिले में अपनी यातायात ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे।
पुलिस की स्पेशल टीमें भी रखेंगी हर गतिविधि पर बारीकी से नजर
जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जिले व डिविजन स्तर पर सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी, सीआईए स्टाफ-2 भिवानी, डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू व एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करके कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। पुलिस की ये टीमें हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखेंगी।

जिले के सभी थाना प्रबंधक और चौकी इंचार्ज को धनतेरस व दीपावली के कार्यक्रम को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदिग्ध और असामाजिक व्यक्तियों पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी। जिलावासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करने की अपील की जा रही है।
-नरेंद्र बिजारणिया, पुलिस अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article