फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now digital assessment centers of Haryana School Education Board will not be set up in government schools.

Bhiwani News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं बनेंगे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के डिजिटल मूल्यांकन केंद्र

Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now digital assessment centers of Haryana School Education Board will not be set up in government schools.
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षाबोर्ड कार्यालय।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सरकारी विद्यालयों को उत्तरपुस्तिका डिजिटल मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाएगा। इसकी मुख्य वजह कंप्यूटर और संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ बिजली और जेनरेटर की व्यवस्था नहीं होना माना है। अब कंप्यूटर के एक क्लिक से मूल्यांकन केंद्र में विद्यार्थी की डिजिटल उत्तरपुस्तिका भी गुरुजी की स्क्रीन पर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

एक शिक्षक अब एक ही जिले की नहीं बल्कि अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाएं एक ही कंप्यूटर पर जाचेंगे। हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिका का डिजिटल मूल्यांकन एक ही कंप्यूटर पर कराने का भी खाका तैयार कर दिया है। इसके बाद एक ही कंप्यूटर पर दसवीं और बारहवीं दोनों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होगी और अंकन कार्य करने वाले टीचर भी ऑनलाइन ही विद्यार्थी को अंक देंगे। अगर गुरुजी को किसी उत्तर में कोई संशय या डाउट है तो तुरंत साइड के एक ऑप्शन पर क्लिक करने पर उस प्रश्न का स्टीक उत्तर भी गुरुजी को पता लग जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में करीब साढ़े छह लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक विद्यार्थी की दसवीं में छह और बारहवीं में पांच विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा के उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय की गुप्त शाखा में एकत्रित किया जाएगा। जहां पर उनकी स्कैनिंग का काम होगा और उन उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल डाटा तैयार कर उसे बोर्ड के सर्वर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश के 15 जिलों में बनेंगे 20 डिजिटल उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेशभर के 15 जिलों के जिला मुख्यालयों पर 20 डिजिटल उत्तरपुस्किा मूल्यांकन केंद्र स्थापित करेगा। इन केंद्रों पर कंप्यूटर व अन्य इंटरनेट से जुड़े संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। प्रत्येक अंकन कार्य करने वाले टीचर को यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके इस्तेमाल से टीचर कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल उत्तरपुस्तिका का अंकन करेगा। इसमें दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिका एक ही कंप्यूटर पर जांची जाएंगी।



कंप्यूटर में मिक्स मैच होंगी उत्तरपुस्तिकाएं
दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल अंकन कार्य में कंप्यूटर डाटा को मिक्स मैच कर देगा। यानी अंकन करने वाले टीचर के सामने एक कॉपी पंचकूला की होगी तो अगली सिरसा की खुलेगी। पहले कार्ड कॉपी में अंकन केंद्रों पर एक ही परीक्षा केंद्र की कॉपी पहुंचती थी। मगर अब अंकन में ये बड़ा बदलाव होगा। अंकन के बाद कंप्यूटर स्वत: ही इस डाटा को री अरेंज भी कर देगा।


निजी स्कूलों को डिजिटल उत्तरपुस्तिका अंकन कार्य के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों को इस बार अंकन केंद्र में शामिल नहीं किया जाएगा। एक ही कंप्यूटर पर दसवीं और बारहवीं की डिजिटल उत्तरपुस्तिका का अंकन होगा। इसके लिए अंकन कार्य करने वाले टीचरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डिजिटल अंकन कार्य का ये हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बहुत बड़ा बदलाव है।

-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article