फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now cyber crime cases will be solved in cyber police station

अब साइबर क्राइम के केस सुलझाने के लिए होगा अलग से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now cyber crime cases will be solved in cyber police station
भिवानी। अब साइबर क्राइम के मामलों की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ही होगी। साइब ठगों द्वारा लगातार अपनाये जा रहे नए-नए तरीकों को देखते हुए अब पुलिस को भी हाईटेक करने की तैयारी हो गई है। इसी कड़ी में भिवानी में पहला साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की तैयारी हो गई है। एक जुलाई से अधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत होगी। साइबर क्राइम से सभी मामलों की जांच अब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में होगी।
विज्ञापन

अब तक साइबर क्राइम खासकर ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग के मामले संबंधित थाने में दर्ज होने के बाद साइबर सेल में जांच होती थी। साइबर सेल पर लगातार काम का बोझ बढ़ रहा है। औसतन 350 केस हर साल आ रहे है। जिस कारण पुलिस प्रशासन ने अब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस थाने का खुद का भवन नहीं होने तक पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक थाने के ऊपरी तल पर ही यह साइबर थाना होगा।
विज्ञापन

सामान्य थाने की तरह होगा पूरा स्टाफ
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भी अन्य थानों की तरह ही होगा और इसमें भी पूरा स्टॉफ होगा। एसएचओ भी नियुक्त किया जाएगा और अन्य स्टाफ भी। साइबर क्राइम से संबंधित सभी एफआईआर अब इसी थाने में दर्ज होगी। साइबर क्राइम केस आने के कारण यहां सभी आईटी एक्सपर्ट ही होंगे। पुलिस विभाग के आईटी एक्सपर्ट के अलावा जरूरत अनुसार प्राइवेट आईटी एक्सपर्ट को भी हायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल का रहेगा अपना काम
साइबर क्राइम पुलिस थाना बनने के बाद भी साइबर सेल पहले की तरह अपना काम करती रहेगी। इसमें लूट, डकैती, हत्या व अन्य संगीन मामलों में संबंधित थाने की मदद की जिम्मेवारी रहेगी। हालांकि अलग से साइबर क्राइम पुलिस थाना बनने से साइबर सेल से काम का बोझ कम होगा।

वर्जन
साइबर क्राइम के केसों के लिए अलग से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाया जा रहा है। एक जुलाई से इसकी आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी। इसमें साइबर क्राइम के सभी मामलों की एफआईआर दर्ज होगी और जांच होगी। यहां का स्टाफ भी अन्य थानों की तरह अलग ही होगा। साइबर सेल अपना अलग काम करेगी। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की शुरुआत की जा रही है।
अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed