फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now crowd gathered in Tehsil office to deposit money refund bonds from chit fund companies

Bhiwani News: चिटफंड कंपनियों से पैसा वापसी के बॉन्ड जमा कराने के लिए अब तहसील कार्यालय में उमड़ी भीड़

Wed, 20 Mar 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now crowd gathered in Tehsil office to deposit money refund bonds from chit fund companies
भिवानी। चिटफंड कंपनियों से पैसा वापसी की आस में बॉन्ड जमा कराने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार से तहसील स्तर पर बॉन्ड जमा कराने की व्यवस्था कराई गई। पहले दिन ही भिवानी तहसील कार्यालय में बॉन्ड जमा कराने वालों की भीड़ जुटी, जिसकी वजह से महिला व पुरुषों की लंबी कतारें लगी। घंटों तक लोगों को धूप में खड़े रहकर बारी का इंतजार करना पड़ा वहीं बॉन्ड पहले जमा कराने को लेकर भी लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। तहसील कार्यालय में जुटी भीड़ के कारण भूमि की रजिस्ट्री कराने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल देशभर की 10 चिटफंड घोटाला कर हजारों करोड़ रुपयों को डकार चुकी कंपनियों से पैसा वापसी के लिए जिला स्तर पर बॉन्ड जमा कराने की व्यवस्था कराई गई थी। पहले जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में बॉन्ड जमा कराए जा रहे थे। जिले भर से करीब साढ़े 17 हजार लोगों के बॉन्ड जमा हो चुके हैं। यहां अव्यवस्थाएं बनी तो जिले में तहसील स्तर पर बॉन्ड जमा कराने के आदेश हुए। मंगलवार को भिवानी तहसील कार्यालय में कार्यालय खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ जुटी वहीं लोगों की बॉन्ड जमा कराने के लिए लंबी कतारें भी लगी। ये लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, कुछ लोगों द्वारा पहले दस्तावेज जमा कराने को लेकर नोकझोंक हुई वहीं कर्मचारी भी दिनभर दस्तावेज जमा कराने में जुटे रहे। जिला प्रशासन द्वारा इन दस्तावेजों को जमा कराने के बाद पैसा वापसी की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। लेकिन अभी तक यह तय नहीं है कि किस आधार पर और कब तक पैसा वापस होगा। इसी का असमंजस अब भी बना है। लोगों को चिटफंड कंपनियों ने थोड़े समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर चूना लगाया था, जिस पैसे को पाने के लिए लोग अभी दर बदर भटकने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed