फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now CFC of NP will be built on the vacant space of disposal of old Housing Board

Bhiwani News: अब पुराना हाउसिंग बोर्ड के डिस्पोजल की खाली जगह पर बनेगा नप का सीएफसी

Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now CFC of NP will be built on the vacant space of disposal of old Housing Board
​भिवानी के पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नुक्कड़ पर डिस्पोजल की खाली जगह, जहां सीएससी सेंटर बन
भिवानी। अब पुराना हाउसिंग बोर्ड के नुक्कड़ पर दशकों पहले बंद हो चुके डिस्पोजल की खाली भूमि पर नगर परिषद कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनाएगा। इसके लिए नगर परिषद 20 लाख का बजट खर्च करेगा। इसके बाद शहरवासियों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं मिलेंगी। ऑनलाइन आवेदन कराने से लेकर नप कार्यालय से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाओं को यहां निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पुराना हाउसिंग बोर्ड के नुक्कड़ पर दशकों पहले डिस्पोजल को यहां से जिला न्यायालय के गेट नंबर एक के सामने शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद से ही डिस्पोजल की जगह खाली पड़ी है। करोड़ों कीमत की इस भूमि पर भूमाफिया की बुरी नजर है और इसको धीरे-धीरे लोग भी कब्जाने में लगे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में नगर परिषद ने कब्जाधारियों की बुरी नजर से इस भूमि को बचाने और यहां पर शहर का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोलने की योजना का खाका तैयार किया है। शहर में नगर परिषद का कोई भी सीएफसी सेंटर नहीं है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट सीएफसी सेंटरों पर नगर परिषद से जुड़े ऑनलाइन आवेदनों और कार्यों के लिए भी पैसा देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस टैक्स जमा कराने, पीआईडी से जुड़ीं समस्याएं और नक्शा के लिए भी मुफ्त होंगे आवेदन
नगर परिषद के कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलने के बाद शहरवासी हाउस टैक्स जमा कराने, प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याएं दूर कराने और भवन के नक्शा संबंधी ऑनलाइन आवेदन व फीस कटाने जैसे कार्य मुफ्त में करा सकेंगे। इन कार्यों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि जो सरकारी फीस है केवल उसी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसके अलावा भी नगर परिषद से जुड़े कार्याें के लिए ऑनलाइन काम किए जा सकेंगे। नगर परिषद यहां पर अपना स्टाफ भी तैनात करेगा।
डिस्पोजल की भूमि पर रातोंरात कर लिया था कब्जा
नगर परिषद की पिछली योजना में भी डिस्पोजल की खाली भूमि पर रातोंरात कब्जा जमा कर लोगों ने गेट पर खुद का ताला जड़ दिया था। ये लोग सरकारी विभागों से कुछ कागजात भी जुटाए हुए हैं, जिन्हें प्रथम दृष्टि से तो लगता है कि अब इस भूमि के ये ही मालिक बन बैठे हैं, मगर डिस्पोजल की ये भूमि पुराना हाउसिंग बोर्ड की स्थापना के समय से ही डिस्पोजल के लिए तय की गई थी। काफी सालों तक पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का गंदा पानी इसी डिस्पोजल से मुख्य सीवर लाइन में पहुंच देवसर चुंगी डिस्पोजल तक भेजा जाता रहा। मगर इस डिस्पोजल को 1995 की बाढ़ के बाद से ही कम प्रयोग किया जाने लगा। इसकी जगह जिला न्यायालय के गेट नंबर एक के आगे बरसाती डिस्पोजल तैयार कराया गया, जहां पुराना हाउसिंग बोर्ड का बरसाती पानी की निकासी कराई जा रही है। वहीं मुख्य सीवर लाइन से भी पुराना हाउसिंग बोर्ड को जोड़ दिया है। इसके बाद से ही यह जगह खाली पड़ी है।
शहर में 13 जगहों पर बनेगी नप की सीएफसी, चार के भवन तैयार
नगर परिषद ने पूरे शहर में 13 जगहों पर सीएफसी बनाए जाने के टेंडर कराकर वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करा दिया है। इसमें चार सीएफसी के भवन भी बनकर तैयार हो चुके हैं। शहर के डोभी तालाब, सेक्टर 13, मूलचंद जोहड़, हनुमान ढाणी, ग्वार फैक्टरी के पीछे, नुनसर जोहड़, बिछवाना जोहड़ क्षेत्र में सीएफसी बनाए जाएंगे। इसमें सेक्टर 13 सहित करीब चार सीएफसी बनकर तैयार हो चुकी है।

पुराना हाउसिंग बोर्ड के अंदर डिस्पोजल की खाली जगह नगर परिषद की संपत्ति है। इस जगह पर नगर परिषद ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोलने की योजना का खाका तैयार किया है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के भवन निर्माण में करीब 20 लाख का बजट भी खर्च आएगा। नगर परिषद का कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने के बाद एक ही छत के नीचे शहरवासियों को सभी योजनाओं की ऑनलाइन आवेदन करने की मुफ्त सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यहां पर नगर परिषद के कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article