फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now Atal Assistant will correct the mistakes of Parivar Pehchan Card

Bhiwani News: अब अटल सहायक करेंगे परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक

Sat, 13 Jul 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Now Atal Assistant will correct the mistakes of Parivar Pehchan Card
 लघु सचिवालय ​स्थित सरल केंद्र।
भिवानी। अब परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करने का जिम्मा अटल सहायकों पर होगा। इसके लिए सरकार की ओर से जिले में 22 अटल सहायकों की नियुक्ति की गई है। जिले की चार खंडों में अटल सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। ये सभी एमसी कमेटी के अंतर्गत कार्य करेंगे।
विज्ञापन

अटल सहायकों की नियुक्ति के बाद फैमिली आईडी से संबंधित लोगों की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। सरकार ने इन कर्मचारियों की अलग से नियुक्ति की है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार चुनाव से पहले लोगों को साधने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले आमजन के सभी कार्य प्रमुखता से ठीक किए जा रहे है। उन्हीं में परिवार पहचान पत्र की गलतियां भी शामिल है, जो कि सरकार के साथ-साथ लोगों के लिए भी समस्या बनी हुई है। सरकार चुनाव से पहले इस समस्या को दूर कर लोगों की सरकार के प्रति नाराजगी खत्म करना चाहती है। इसके लिए फैमिली आईडी की गलतियों को दुरुस्त कर लोगों को राहत देने के लिए जिलों में अटल सहायकों की नियुक्तियां की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी जिले में सरकार ने 22 अटल सहायकों की नियुक्ति की है। इनमें भिवानी खंड में 15, लोहारू खंड में 2, सिवानी खंड में 2 व बवानीखेड़ा खंड में 3 अटल सहायक तैनात किए जाएंगे, जो लोगों की परिवार पहचान संबंधित सभी प्रकार की गलतियों को दुरुस्त करेंगे। 16 जुलाई को अटल सहायकों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हिसार में नियुक्तियां दी जाएगी, जिसके बाद से सभी अटल सहायकों को फील्ड में उतार दिया जाएगा। सभी अटल सहायक एमसी कमेटी के तहत कार्य करेंगे। संवाद

सरकार की तरफ से परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करने के लिए जिले में 22 अटल सहायकों की नियुक्तियां की गई है। 16 जुलाई काे हिसार में इन सभी को नियुक्तियां देकर कार्यभार सौंपा जाएगा। सभी अटल सहायक एमसी कमेटी के अंतर्गत कार्य करेंगे।
- हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article