फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now, apart from theft of electricity and canal water, separate police posts have been opened for illegal colony, mining and overloading cases

Bhiwani News: अब बिजली, नहरी पानी चोरी के अलावा अवैध कॉलोनी, खनन और ओवरलोडिंग मामलों के लिए खुली अलग पुलिस चौकी

Thu, 16 Nov 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now, apart from theft of electricity and canal water, separate police posts have been opened for illegal colony, mining and overloading cases
बिजली निगम कार्यलय की स्पेशल पुलिस चौकी में तैनात स्टाफ व इंचार्ज। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

अब बिजली और नहरी पानी चोरी के अलावा अवैध खनन, ओवरलोडिंग वाहनों के अलावा अवैध शराब बिक्री संबंधी शिकायतों के लिए अलग से स्पेशल पुलिस चौकियां खुल गई हैं। इनमें इन मामलाें से जुड़ी शिकायतें संबंधित सरकारी विभाग और लोग कर सकेंगे। जिन पर जांच और कार्रवाई भी सीधे इन चौकियों में तैनात जांच अधिकारी ही करेंगे।
गृह मंत्रालय के आदेश पर हरियाणा में 12 जिलों में नई स्पेशल पुलिस चौकियां खोली गई हैं। जबकि आने वाले कुछ अर्से में प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक-एक स्पेशल चौकी स्थापित की जाएगी। वहीं प्रदेश भर में नहरी और बिजली पानी चोरी मामलों के लिए अलग से स्पेशल आठ पुलिस थाने खुले हैं, मगर अब इन थानों का कार्य क्षेत्र भी बढ़ाया गया है। इनमें अब बिजली और नहरी पानी चोरी के अलावा आबकारी विभाग की अवैध शराब बिक्री, जिला नगर योजनाकार विभाग की अवैध कॉलोनियों और आरटीए कार्यालय की ओवरलोडिंग वाहनों के साथ माइनिंग विभाग की अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें भी सीधी दर्ज की जाएंगी। इन चौकियों के जांच अधिकारी ही मामले की तहकीकात और कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

नहरी पानी और बिजली चोरी के मामलों की सुनवाई के लिए प्रदेश में आठ स्पेशल पुलिस थाने पहले से खुले हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, अंबाला, जींद शामिल हैं। इन थानों में अब बिजली और सिंचाई विभाग के साथ आबकारी, माइनिंग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीए, जिला नगर योजनाकार विभाग को जोड़ा गया है। इन विभागों की अवैध शराब बिक्री, अवैध खनन, ओवरलोड वाहन, अवैध कॉलोनी से संबंधित शिकायतें दर्ज होंगी और इन पर स्पेशल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी तफ्तीश कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर के 22 जिलों में जिला मुख्यालय पर एक स्पेशल पुलिस चौकी खोलने की योजना है। लेकिन अब तक प्रदेश के 12 जिलों में स्पेशल पुलिस चौकी खुल चुकी हैं। प्रत्येक पुलिस चौकी में एक चौकी इंचार्ज के अलावा 17 पुलिस कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया गया है। जिसमें अलग-अलग जांच अधिकारी भी शामिल हैं।


इन जिलों में खुली स्पेशल पुलिस चौकी
प्रदेश के पलवल, नारनौल, झज्जर, भिवानी, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला में पुलिस चौकी खुल गई है। जबकि कुछ अर्से पहले कैथल और नूंह में स्पेशल पुलिस चौकी खोली जा चुकी है। हांसी और चरखी दादरी में भी स्पेशल पुलिस चौकी खोलने की प्रक्रिया चल रही है। ये पुलिस चौकियां संबंधित सरकारी विभाग परिसर में ही खुली हैं।


ये होगा फायदा
स्पेशल पुलिस चौकी खुलने से लोगों को अब अवैध शराब बिक्री, अवैध खनन, अवैध कॉलोनी और ओवरलोडिंग वाहनों की शिकायतों के लिए दूसरे जिलों में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जबकि स्पेशल चौकी में स्पेशल जांच अधिकारी ही ऐसे मामलों की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करेंगे और संबंधित विभागों के साथ मिलकर समय रहते संयुक्त छापामारी भी कर सकेंगे।


भिवानी चौकी में इन मामलों की चल रही जांच
भिवानी स्पेशल पुलिस चौकी में ओवरलोडिंग वाहनों के 35 चालान हुए हैं। जबकि बिजली चोरी के रेवाड़ी पुलिस थाना से करीब पांच हजार केस यहां ट्रांसफर हुए हैं। सिंचाई विभाग में नहरी पानी चोरी के करीब 50 केस हैं। आबकारी विभाग का एक केस पहाड़ी गांव में अवैध शराब पकड़ने का है। माइनिंग में गांव जाटूलुहारी सहित अवैध मिट्टी खनन के दो केस हैं, जिनमें एक जेसीबी व एक ट्रक जब्त किया है।


एनफोर्समेंट ब्यूरो चौकी की स्थापना भिवानी सहित प्रदेश के 12 जिलों में की गई है। जबकि पहले से ही बिजली-पानी चोरी के नाम से आठ थाने प्रदेश में खुले हैं। इन थानों का कार्यक्षेत्र अब बढ़ गया है। इसमें कुछ नए विभाग शामिल किए हैं, इनसे जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।
-पीएसआई नरेश कुमार, इंचार्ज एनफोर्समेंट ब्यूरो भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article