{"_id":"646680f8da94f43b5e0fb974","slug":"now-about-60-kilometer-long-road-from-satnali-to-tosham-will-be-ten-meter-wide-bhiwani-news-c-21-1-137013-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब सतनाली से तोशाम तक करीब 60 किलोमीटर लंबी सड़क होगी दस मीटर चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब सतनाली से तोशाम तक करीब 60 किलोमीटर लंबी सड़क होगी दस मीटर चौड़ी
Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब सतनाली से तोशाम तक करीब 60 किलोमीटर लंबी सड़क दस मीटर चौड़ी होगी और चंद मिनटों में ही घंटों का सफर तय होगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के प्रयासों से 73 करोड़ 22 लाख की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। जिस पर अब हरियाणा राज्य सड़क और पुल विकास निगम डिटेल प्रोजेक्ट (डीपीआर) तैयार कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। इस सड़क परियोजना से भिवानी, चरखी दादरी के अलावा महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को फायदा मिलेगा।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सतनाली से भिवानी जिले के तोशाम तक करीब 60 किलोमीटर लंबी सड़क है। ये सड़क चरखी दादरी जिले के बाढड़़ा क्षेत्र से होकर गुजरती है। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किए जाने से भिवानी जिले के तोशाम, जूई, कैरू, सुंगरपुर, दुल्हेड़ी, चरखी दादरी क्षेत्र के गांव कांकड़ोली, गोपी, चांदवास, बाढड़ा, नांधा, श्यामकलां, जडवा, सतनाली तक लोगों के सफर को और आसान कर देगी। इसी साल मार्च में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने ये मसौदा सरकार को भेजा था। जिस पर अब मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क परियोजना पर कुल लागत 73 करोड़ 22 लाख की आएगी। जिससे सड़क सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ी की जाएगी और सड़क भी चकाचक होगी। तीन जिलों के हजारों लोगों को इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का फायदा मिलेगा वहीं लोग करीब डेढ़ घंटे भर का सफर भी पौने घंटे में तय कर पाएंगे।
मैंने महेंद्रगढ़ जिले की सतनाली वाया बाढड़ा तोशाम तक आने वाली सड़क को दस मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। इस परियोजना को मंजूर कराने के लिए मैंने काफी प्रयास किए हैं, जिस पर अब मंजूरी मिल चुकी है। शुरुआत में करीब 29 लाख का बजट भी अलॉट हुआ है। इस परियोजना की अब एचएसआरडीसी द्वारा डीपीआर तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-चौ. धर्मबीर सिंह, सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा।