फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now a budget of Rs 2.5 crore has been received in the pond scheme, the work of renovation of incomplete ponds will start after the rains.

Bhiwani News: अब तालाब योजना में मिला ढाई करोड़ का बजट, बारिश के बाद शुरू होगा अधूरे पड़े जोहड़ों के जीर्णोद्धार का काम

Fri, 30 Aug 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now a budget of Rs 2.5 crore has been received in the pond scheme, the work of renovation of incomplete ponds will start after the rains.
गांव चांग का जोहड़। 
भिवानी। अब तालाब योजना के तहत अधूरे पड़े जोहड़ों के जीर्णोद्धार का काम बारिश के मौसम के बाद पूरा होगा। इसके लिए ढाई करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। भिवानी और बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांवों के करीब 18 से अधिक प्राचीन जोहड़ों के सुंदरीकरण का काम लंबे अर्से से अधर में पड़ा था। इस बजट से इन जोहड़ों के अधूरे कार्यों को अब जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी जिले में पंचायती राज विभाग की तरफ से 78 प्राचीन तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। इन जोहड़ों के चारों तरफ घूमने के लिए पगडंडी पक्की कराना और जोहड़ के क्षेत्र को संरक्षित कर उसके सुंदरीकरण की दिशा में कदम उठाना था। इतना ही नहीं जिन जोहड़ों की हालत काफी खस्ता थी, उनकी खोदाई कराकर उनकी साफ सफाई और मिट्टी छंटाई का काम भी कराया गया। लेकिन करोड़ों के बजट खर्च के बावजूद भी कई गांवों के जोहड़ों का काम निर्धारित बजट में पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कई जोहड़ों में अधूरे कार्यों की वजह से हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई थी। जिस पर पंचायती राज विभाग ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए सरकार से बजट की मांग की थी। अब भिवानी और बवानीखेड़ा क्षेत्र के करीब 18 से अधिक जोहड़ों के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए करीब ढाई करोड़ का बजट मिला है। इसके अलावा तोशाम, बहल, लोहारू, सिवानी, कैरू व अन्य खंडों के लिए भी बजट आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जोहड़ों का होगा कायाकल्प
बवानीखेड़ा के क्षेत्र के गांव बलियाली के कमाना जोहड़, बुकराना जोहड़, सालन कुंड, बड़सी गुजरान के कांदूवाला जोहड़, भैणी जाटान का नंदावाला जोहड़, किरावड़ का ढाबवाला जोहड़, रतेरा का ढाब जोहड़, किरावड़ का नंदूवाला जोहड़ शामिल है। इसी तरह भिवानी खंड का गांव चांग में धीरावाला जोहड़, देवसर का मंदिर वाला जोहड़, पहाड़ी वाला जोहड़, बामला द्वितीय का बगिची जोहड़, मंदिर वाला जोहड़, रेवाड़ीखेड़ा का पौंड़, बामला प्रथम का जोहड़, खरक खुर्द का उत्तमवाला जोहड़, धनाना तृतीय का मीर चौपाल जोहड़, गांव धारेडू के दो जोहड़ शामिल हैं।

भिवानी जिले में 78 तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए चयन हुआ है। इसमें से अधिकांश गांवों में चयनित प्राचीन जोहड़ों के सुंदरीकरण का काम पूरा कराया जा चुका है। जबकि कुछ गांवों में अभी भी पौंड यानी प्राचीन जोहड़ों का काम अधूरा पड़ा है। इसके लिए ढाई करोड़ का बजट मिला है। इन अधूरे कार्यों को बारिश के मौसम के बाद पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य खंडों के तालाबों का बकाया बजट भी अभी आना बाकी है।
- संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article