{"_id":"642b1167bff54cfd45087d99","slug":"notice-board-put-on-the-repeatedly-occupied-land-of-city-council-bhiwani-news-c-21-1-97344-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर परिषद की बार-बार कब्जाई जा रही भूमि पर लगाया नोटिस बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर परिषद की बार-बार कब्जाई जा रही भूमि पर लगाया नोटिस बोर्ड
Mon, 03 Apr 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
एमसी कॉलोनी में नगर परिषद की ओर से लगा गया बोर्ड।
भिवानी। शहर के एमसी कॉलोनी में नगर परिषद की करोड़ों कीमत की भूमि पर बार-बार कब्जा करने के प्रयासों के बाद वहां पर नगर परिषद की संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। हालांकि इस भूमि पर कई लोगों ने रजिस्ट्री दिखाकर अपनी मलकियत का भी दावा किया था, मगर राजस्व विभाग के रिकार्ड में ये भूमि नगर परिषद की है।
कुछ दिन पहले भी नगर परिषद के अधिकारियों ने यहां पर अवैध निर्माण का काम रुकवा दिया था। इसके बाद मामले की जांच नगर परिषद की एक टीम द्वारा की गई। टीम की जांच के बाद नगर परिषद ने एमसी कॉलोनी मोड़ के समीप नगर परिषद की जगह को खाली करा कर उस पर अपनी संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया। नगर परिषद के जेई अर्जुन नाथ ने बताया कि पार्क की जमीन पर नगर परिषद के मालिकाना हक का नोटिस लगाया गया है। भिवानी लोहड के अंतर्गत आने वाले इस हिस्से की तहसीलदार से पैमाइश कराकर नगर परिषद की भूमि को चिह्नित कराया जाएगा।