फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Not only buses, the roadways depot of the district is also facing the shortage of driver-conductor

बसें ही नहीं, ड्राइवर-कंडक्टर की कमी से भी जूझ रहा जिले का रोडवेज डिपो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Not only buses, the roadways depot of the district is also facing the shortage of driver-conductor
रोडवेज वर्कशॉप में कंडम खड़ी रोडवेज बसें। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले की रोडवेज बसों में प्रतिदिन 7 से 8 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन बढ़ते यात्रियों की एवज में बेड़े में बसें लगातार कम हो रही हैं। बसों की कमी के कारण कई लंबे रूटों पर सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं तो कई लोकल रूटों पर भी बसों की संख्या में कमी होने यात्री इंतजार ही करते रह जाते है। अब हालात ये है कि पिछले दिनों 38 बसें कंडम हो गई है और करीब 25 बसें कंडम होने की कगार पर है।
विज्ञापन

फिलहाल की व्यवस्थाओं की बात करें तो भिवानी डिपो के पास 93 बसें है, जिनमें पांच मिनी बसें, पांच सिटी और 11 किलोमीटर स्कीम की है। जबकि डिपो को जरूरत 170 बसों की है। मौजूद 93 बसों में भी अक्सर 8 से 10 खराब ही रहती हैं। इसका सीधा असर परिवहन व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। पहले जिन रूटों पर 10-10 मिनट में सेवाएं थी, वहां अब लोगों को आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं बसों की की कमी के चलेत कई लंबे रूट की सेवाएं तो बंद ही करनी पड़ गई हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर बंद हुई बस सेवा
बसों की कमी के कारण अलवर, नारनौल, सिरसा, सतनाली, महेंद्रगढ़ रूट पर बसों को बंद किया गया है। इनके अलावा जींद के छह टाइम, हिसार के चार टाइम, गुरुग्राम के दो टाइम, दिल्ली के 10 टाइम, झुंझुनू के दो टाइम, गोहाना के चार, नारनौल के दो, बहल के चार, झोझू के चार, मंढाणा का एक, जूई के दो, दादरी के चार टाइम मिस हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लंबे रूटों पर चल रही हैं रोडवेज बसें
भिवानी डिपो से फिलहाल अजमेर, देहरादून, हरिद्वार, मथुरा, आगरा, सीकर, झुंझुनू, पिलानी, चुरु में एक-एक बस चल रही है। इनके अलावा चंडीगढ़ में छह, दिल्ली में 20 बसें दौड़ रही हैं। प्रदेशभर में जाने वाली बसों की बात करें तो हिसार, जींद, पानीपत, रोहतक, दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, गोहाना, महेंद्रगढ़ में बसें जा रही है। जिलास्तर पर सिवानी, सोरखी, कूंगड़, घुसकानी, मित्ताथल, बलियाली, महम, मानहेरू, झोझू, सैय रिवाड़ी, खरक-कलिंगा, मंढाणा, सिरसी-चैहड़, ढिगावा बड़दू, ढिगावाकारी, तालू, धनाना, ऊण, बौंद, नरसिंहवास, देवराला, धारवानवास, बाढड़ा, अजीतपुर आदि में भिवानी डिपो की बसें दौड़ रही हैं।
कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा, स्वास्थ्य विभाग को दिए 19 ड्राइवर
पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे रोडवेज प्रबंधन से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने चालकों की डिमांड की है। जिस पर डिपो के करीब 19 चालकों की ड्यूटी एंबुलेंस सेवा में लगाई गई है। बुधवार को इन्हें स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया। पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे विभाग के पास अब एक और समस्या खड़ी हो गई है। विभाग के पास कुल 117 ड्राइवर और135 कंडक्टर हैं। जबकि जरूरत 167 चालकों और लगभग इतने ही कंडक्टर की जरूरत है।
एक गांव की बेटियां भी नहीं आती मिनी बसें में, कैसे चले काम
बसों की कमी से जूझ रहे भिवानी डिपो में बेटियों के लिए आई मिनी बसें मिनी ही साबित हो रही है। दरअसल इनमें 30 ही सीटें हैं। इनमें खड़े होकर चलने की भी व्यवस्था नहीं है। इससे ज्यादा बेटियों की संख्या तो एक गांव में हो जाती है। जबकि एक रूट मिलने के बाद चालक को उस रूट के सभी विद्यार्थियों को लाना पड़ता है।

हम मौजूद बसों से ही व्यवस्था बना रहे हैं और जल्द ही नई बसें मिलने की उम्मीद है। मांग पर 19 ड्राइवरों को स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया है।
भरत सिंह परमार, टीएम, भिवानी रोडवेज डिपो।
आंकड़ों में परिवहन व्यवस्था
ड्राइवर 117
कंडक्टर 135
कुल बसें 93
मिनी बसें 05
सिटी बसें 05

 जिंदगी का लापरवाही भरा सफर... इसे लापरवाही कहें या घर पहुंचने की जल्दबाजी...। रोहतक रोड पर बस के ऊपर ?

जिंदगी का लापरवाही भरा सफर... इसे लापरवाही कहें या घर पहुंचने की जल्दबाजी...। रोहतक रोड पर बस के ऊपर ?- फोटो : Bhiwani

बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में बैठे यात्री।

बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में बैठे यात्री।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed