फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nomination for Bhiwani Gaurav Samman till 31st

भिवानी गौरव सम्मान के लिए नामांकन 31 तक : राजेश चेतन

Sat, 05 Oct 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Bhiwani Gaurav Samman till 31st
भिवानी। भिवानी परिवार मैत्री संघ की ओर से सामाजिक, पारिवारिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय परिदृश्य में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों के सम्मान में हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। जिसके लिए 31 अक्तूबर तक नामांकन भेजे जा सकते हैं। इस बारे में जानकारी भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन व प्रचार मंत्री प्रमोद शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये सम्मान भिवानी की उन हस्तियों को दिया जाता है जो आज विश्व के किसी भी हिस्से में रहते हैं तथा जिन्होंने भिवानी का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि भिवानी गौरव सम्मान एवं ओजस्विनी सम्मान के लिए 31 अक्तूबर तक एडमिन एटदिरेट ईभिवानी डॉट कॉम पर अपने नामांकन भेजे जा सकते है। इसके अलावा अपने सुझाव एवं नामांकन कार्यालय अथवा कार्यक्रम संयोजक के मोबाइल नंबर 9999305530 व 9868162572 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्राप्त नामांकनों से चयनित हस्तियों को भिवानी परिवार मैत्री संघ के नवंबर में प्रस्तावित कार्यक्रम में भिवानी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिवानी गौरव सम्मान की श्रेणियों में राष्ट्र सेवा के लिए पंडित नेकी राम शर्मा, ग्राम विकास व प्रशासन के लिए चौ. बंसीलाल, मीडिया के लिए बाबू बनारसीदास गुप्ता, शिक्षा प्रचार के लिए रामकिशन गुप्ता, साहित्य के लिए माधव मिश्र, संगीत व कला के लिए पंडित गोपाल कृष्ण, समाजसेवा के लिए फकीरचंद, खेल के लिए सुरजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed