फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No citizen should be deprived of voting

Bhiwani News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर निर्माणाधीन मकान में की फायरिंग

Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
No citizen should be deprived of voting
भिवानी। शहर के जैन चौक क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने ही दोस्त पर फायरिंग का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहीं फायरिंग का आरोप गैंगस्टर विनोद उर्फ दीनू और उसके आठ से दस साथियों पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या प्रयास का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जैन चौक क्षेत्र निवासी अरविंद के निर्माणाधीन मकान में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली अरविंद पर चलाई गई थी। लेकिन इस हमले में अरविंद बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। अरविंद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दिनोद रोड शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी विनोद उर्फ दीनू के साथ प्रॉपर्टी का लेनदेन था। इसी को लेकर दीनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर कातिलाना हमला किया है। विनोद उर्फ दीनू पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज है। वहीं दीनू ने अपने नाम से ही खुद का गैंग भी बनाया है।
विज्ञापन


जैन चौक क्षेत्र में अरविंद नामक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक राउंड फायर किया है। पुलिस ने इस संबंध में विनोद उर्फ दीनू गैंगस्टर सहित उसके आठ दस साथियों के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फायरिंग की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। -सत्यनारायण एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed