फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No action was taken on the board's recommendation

Bhiwani News: बोर्ड की सिफारिश पर नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 29 Apr 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
No action was taken on the board's recommendation
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम को निर्धारित समय में जारी करने को लेकर तैयारियों में जुटा है। वहीं, बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने में विफल रहने पर कई प्रमुख केंद्र अधीक्षक सहित पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रदेश में परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर नकल होने होने से काफी किरकिरी हुई थी। बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर शासन ने भी काफी गंभीरता से लिया था। शासन ने बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। इस पर बोर्ड अधिकारियों ने नकल रोकने के लिए छह प्रमुख केंद्र अधीक्षक, 20 केंद्र अधीक्षक और 109 पर्यवेक्षकों को भी ड्यूटी से हटा दिया था। इन लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी शिक्षा विभाग को की गई, लेकिन उन पर कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

226 उड़नदस्ते और 588 ऑब्जर्वर किए थे नियुक्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 226 उड़नदस्तों का गठन किया गया था। प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया था। प्रशासन के अधिकारियों ने भी परीक्षा में उड़नदस्ते के तौर पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं के छह और बारहवीं के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी रद्द
बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र आउट होने और अत्यधिक नकल होने पर दसवीं के छह और बारहवीं के चार परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई थी। बोर्ड ने दो परीक्षा केंद्र भी शिफ्ट किए थे। नकल कराने में संलिप्त पाए गए 74 लोगों के खिलाफ पुलिस थानों में शिकायत दी, जिस पर 16 पुलिस एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed