फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nine positive, doctor, sampling

लापरवाही अब पड़ रही भारी, नौ और मिले पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
nine positive, doctor, sampling
कोरोना जांच के लिए सेंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण अब लगातार गंभीर होता जा रहा है। नौ और पॉजिटिव मिले है। इनमें दो बुजुर्ग महिलाएं भी है। बुजुर्ग महिलाओं का पॉजिटिव आना चिंता का विषय है। सोमवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई थी। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 796 तक पहुंच गया है। इनमें 755 ठीक हो चुके है। अब तक जिले में छह कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में लोगों खूब लापरवाही बरती। बाजारों में भीड़ रही है और जाम जैसे हालात रहे। ये लापरवाही अब महंगी साबित हो सकती है। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिला में मंगलवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं, जबकि चार ठीक हुए हैं। नए केस में से पांच केस वार्ड नंबर एक सिवानी से, एक केस स्थानीय बर्तन बाजार से, एक बिचला बाजार से, एक मस्तों वाली गली बर्तन बाजार से और एक गांव खारियाबास से है। अब जिले में कोरोना के 35 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को भी 400 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
सिवानी में पांच पॉजिटिव : सिवानी के वार्ड नंबर एक से पांच कोरोना पॉजिटिव आए है। इनमें 11-11 वर्ष की दो लड़कियां, एक आठ वर्षीय लड़की, एक पांच वर्षीय लड़का है। ये चोरों पढ़ते है और कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है। एक 78 वर्षीय महिला जो कि गृहिणी है। वह भी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्कर मिली पॉजिटिव : बर्तन बाजार से 34 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आशा वर्कर है और यह कंटेंमेंट जोन लोहड़ बाजार में कार्य करती है।
- गृहिणी मिली पॉजिटिव, नहीं है कोई हिस्ट्री : बिचला बाजार से 62 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि गृहिणी है, उनकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- 89 वर्षीय महिला मिली पॉजिटिव : मस्तों वाली गली, बर्तन बाजार से 89 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि गृहिणी है। इनकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
छात्रा मिली पॉजिटिव : गांव खारियाबास से 21 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह छात्रा है और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।

वर्जन-
अब तक जिले में कुल 796 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, इनमें से 755 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 35 एक्टिव केस हैं। लोग अभी भी सावधानी रखे क्योंकि लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। हमें मास्क लगाकर रखना चाहिए और साबुन से बार-बार हाथ धोने चाहिए। बाजार में निकलते समय सामुदायिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed