फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nine new corona positive found, smo, student, shopkeeper, doctors sampling

एसएमओ, छात्रा, पुलिसकर्मी, दुकानदार समेत नौ नए संक्रमित मिले

Tue, 06 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
nine new corona positive found, smo, student, shopkeeper, doctors sampling
वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिनमें 10वीं की छात्रा, महिला पुलिसकर्मी, दुकानदार, सेल्स मैनेजर आदि शामिल हैं। तीन कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए। अब जिले में एक्टिव केस 94 हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 6514 तक पहुंच चुका है, जिनमें से 6273 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 832 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकतर के चेहरों से मास्क गायब हैं तो बाजारों में सामुदायिक दूरी कहीं नजर नहीं आ रही। यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। वहीं शाम को आई रिपोर्ट में सामान्य अस्पताल का एसएमओ पॉजिटिव मिला है। दो दिन से उनकी तबियत खराब थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पॉजिटिव मिले आठ लोगों में इंदीवाली से 73 वर्षीय रिटायर्ड एक्स सर्विसमैन हैं। जिन्हें 25 मार्च को लोहानी के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां एक सप्ताह तक दाखिल रहे। तीन अप्रैल को उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सेक्टर-13 में 15 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव मिली है। जो कि एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। बीटीएम चौक क्षेत्र की एक मील से 32 वर्षीय सीनियर सेल्स मैनेजर है। रामनगर वासी 71 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जिसकी घंटाघर चौक पर मोबाइल की दुकान है। पतराम गेट क्षेत्र से 31 वर्षीय महिला कांस्टेबल पॉजिटिव मिली है। महिला कांस्टेबल पंचकूला में कार्यरत है। वह होली पर अपने घर आई थी। अशोका कॉलोनी से 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह बहादुरगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में कार्यरत है और हर रोज अपनी कार से आता-जाता है। विद्यानगर से 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। धनाना से 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है, जो किम मुंबई में इनकम टैक्स ऑफिस में कार्यरत है।
विज्ञापन

बाजारों में लापरवाही
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है मगर बाजारों में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। न दुकानदारों के चेहरों पर मास्क है और न ही ग्राहकों के। सार्वजनिक स्थानों पर कही भी सामुदायिक दूरी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 केंद्रों पर 5384 को लगी वैक्सीन
एक ओर जहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है। मंगलवार को 32 केंद्रों पर 5384 को कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। विभाग का लक्ष्य 5040 को वैक्सीन लगाने का था।

वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखे और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। लापरवाही में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। आज मास्क लगाकर, सामुदायिक दूरी रखकर, साबुन से बार-बार हाथ धोकर ही इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। सभी को बचाव का यह फार्मूला अपनाना चाहिए।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
मंगलवार के वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति:
वर्ग कोविशील्ड
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 00
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 02
फ्रंट लाइन प्रथम डोज 02
फ्रंट लाइन दूसरी डोज 08
60 वर्ष से ज्यादा प्रथम डोज 2084
60 वर्ष से अधिक दूसरी डोज 98
45 से 59 वर्ष तक प्रथम डोज 3187
45 से 59 वर्ष तक दूसरी डोज 03
कुल डोज 5384
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed