फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nine lakh fraud in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
nine lakh fraud in the name of getting a job
तोशाम (भिवानी)। नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। गारनपुरा खुर्द की महिला ने मामले में सिरसा के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गारनपुरा खुर्द की महिला अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति कुलदीप फौज में हैं। पति के साथ ही सिरसा का रणजीत नौकरी करता है। 2017 में पति की मुलाकात सिरसा निवासी रणजीत के साथ हुई थी। कुलदीप ने रणजीत को जब बताया कि पत्नी ने एचएसएससी के तहत फॉर्म भर रखे हैं तो आरोपी ने जवाब दिया कि उसकी सरकार में अच्छी पकड़ है और वह यह काम करवा देगा। इस आश्वासन पर 6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए और 3 लाख रुपये नकद दे दिए गए। इसके बाद जब संबंधित नौकरी की लिस्ट लगी तो उसमें नाम नहीं पाए जाने पर रणजीत से पूछने पर बताया गया तो जवाब दिया कि किसी और जगह भर्ती करवा देगा इसके बाद वह कोई जवाब नहीं दे रहा है। रुपये मांगने पर देने से मना कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed