तोशाम (भिवानी)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की टीम ने शुक्रवार को डाडम पहाड़ी में अवैध खनन की जांच की। टीम करीब चार घंटे तक पहाड़ी में खनन कार्य की जांच में जुटी रही। जांच में क्या सामने आया इस संबंध में पुष्टि नहीं हो पाई।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे डाडम पहाड़ी में पहुंची। टीम के साथ ही स्थानीय प्रशासन से खनन, वन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर थे। टीम ने पहाड़ी की विभिन्न साइट पर जाकर मौका देखा। टीम करीब चार घंटे तक निरीक्षण में जुटी रही। जानकारी के अनुसार डाडम हिल माइनर का जायजा टीम ने लिया। इसके अलावा पिलर ए से पिलर सी के बीच के क्षेत्र में खनन कार्य का निरीक्षण टीम ने किया। टीम के दौरे के कारण पूरे खनन क्षेत्र में कौतूहल रहा। इस बारे में तहसीलदार रविंद्र मलिक ने बताया कि एनजीटी की टीम आई थी। टीम ने अपना काम किया है। प्रशासन उनके साथ था। टीम ने डॉ. आरके सपरा, केके गर्ग, डॉ. नरेंद्र, डॉ. बाबूराम, एडीसी राहुल नरवाल, डीएफओ वीके सिंह, आरएफओ जयपाल राठी शामिल थे।