फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Next program of 'Opposition in front of you' will be held in Kurukshetra on January 23 : Hooda

कुरुक्षेत्र में 23 जनवरी को होगा ‘विपक्ष आपके समक्ष’ का अगला कार्यक्रम : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Next program of 'Opposition in front of you' will be held in Kurukshetra on January 23 : Hooda
संदीप तंवर की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। विज्ञप्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एलान किया है कि ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम का अगला पड़ाव कुरुक्षेत्र होगा। कुरुक्षेत्र में 23 जनवरी को विपक्ष हरियाणा की जनता के बीच पहुंचेगा और उनकी समस्याओं को सुनेगा। पूर्व सीएम हुड्डा शुक्रवार को संदीप तंवर की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने भिवानी पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी-जेजेपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड खुद उसकी विफलताओं को उजागर कर रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के दौरान 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, विकास, खुशहाली, बुजुर्गों, खिलाड़ियों और किसानों में पहले नंबर पर था, लेकिन बीजेपी व बीजेपी-जेजेपी सरकार ने आज हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, बदहाली और किसानों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है। यही वजह है कि आज हर वर्ग इस सरकार से छुटकारा चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि जो लोग बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का वादा करके सत्ता में आए थे, वे अपने वादे के विपरीत बुजुर्गों का सहारा छीनने का काम कर रहे हैं। इस सरकार ने ऐसे हजारों बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी है, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने पेंशन सूची में शामिल किया था। इसलिए मौजूदा सरकार पिछली सरकार पर ठीकरा फोड़ने की बजाय सभी बुजुर्गों की पेंशन फिर बहाल करे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार को पिछले सालों में हुई अपनी गलती, घोटालों और नकारापन से सीख लेते हुए नए साल में सुधार करना चाहिए। जिस तरह कोरोना का नया वैरिएंट अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी दस्तक दे चुका है। लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही सरकार को वक्त रहते स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करनी चाहिए। स्वास्थ्य महकमे में खाली पड़े 10 हजार पदों पर फौरन भर्तियां करते हुए उसे अस्पतालों में जरूरत के मुताबिक डॉक्टर्स और स्टाफ को नियुक्ति देनी चाहिए। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि पिछले साल की तरह जरूरत पड़ने पर मरीजों को किसी भी दवाई, ऑक्सीजन और हॉस्पिटल बेड की कमी पेश ना आए।

नेता प्रतिपक्षा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान आंदोलन को याद करते हुए कहा कि इसमें अन्नदाता की बहुत बड़ी जीत हुई है। शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार द्वारा बनाया गया कानून बिना लागू किए ही वापस लेना पड़ा हो। इसका श्रेय पूर्णत: किसानों के शांतिपूर्ण संघर्ष को जाता है। उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि वह भविष्य में ऐसी कोई नीति ना बनाएं जिसके विरोध में किसानों को फिर सड़कों पर उतरना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed