फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Newly appointed Deputy Commissioner Mandeep Kaur took charge

Bhiwani News: नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने संभाला पदभार

Tue, 16 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed Deputy Commissioner Mandeep Kaur took charge
​भिवानी और चरखी दादरी की डीसी मनदीप कौर।
भिवानी। नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को जिला में अपना पदभार संभाल लिया है। लघु सचिवालय परिसर में पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, सीटीएम विपिन कुमार, डीडीपीओ आशीष मान सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर से डीसी मनदीप कौर का सम्मान किया। वहीं डीसी मंदीप कौर ने पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। बता दें कि डीसी मंदीप कौर फिलहाल दादरी की डीसी हैं और उनको अभी भिवानी जिला के डीसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मनदीप कौर वर्ष 2013 बैच की आईएएस हैं। इससे पहले वे चरखी दादरी, फतेहाबाद व चंडीगढ़ में स्वर्ण जयंती हरियाणा में निदेशक व वित्त विभाग में विशेष सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही थीं।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों से परिचय लिया और विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा निर्धारित कार्य अवधि के दौरान अपने कार्यालय में नागरिकों से अवश्य मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में बीसी सम्मान सम्मेलन आज

भिवानी। डीसी मनदीप कौर ने कहा की बीसी वर्ग सम्मान सम्मेलन 16 जुलाई को केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित किया जाएगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।



डीसी मंदीप कौर ने अपने कार्यालय में बीसी सम्मान सम्मेलन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीसी सम्मेलन में जिला भिवानी से भी भारी संख्या में जाना संभावित है। ऐसे में यातायात को नियंत्रित करना जरूरी है। उन्होंने सीईओ जिला परिषद अश्विर नैन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। गांवों से आने वाले वाहनों का रूट चार्ट बनाया जाए। भिवानी शहर में वाहनों के कारण जाम की स्थिति नही बननी चाहिए। इसी प्रकार से उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी ड्यूटी को गंभीरता के साथ करें। यातायात पुलिस कर्मचारी और अधिकारी आपसी तालमेल के वाहनों को बीसी सम्मेलन में सही तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम तोशाम मनोज कुमार दलाल, एसडीएम सिवानी विरेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज विक्रम कुमार, डीडीपीओ आशीष मान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed