फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New road built overnight on already built road, administration is not taking care of dilapidated roads: Mann

पहले से बनी सड़क पर रातोंरात बना डाली नई सड़क, खस्ताहाल सड़कों की प्रशासन नहीं ले रहा सुध : मान

Mon, 27 Mar 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
New road built overnight on already built road, administration is not taking care of dilapidated roads: Mann
पहले से सही हालत सड़क के ऊपर बनाई गई सड़क। 
भिवानी। पहले से सही हालत में बनी सड़कों पर भी रातोंरात नई सड़क बनाकर करोड़ों के बजट की लीपापोती हो रही है, जबकि काफी अर्से से खस्ताहाल सड़कों की प्रशासन और संबंधित विभाग कोई सुध नहीं ले रही है। हांसी रोड के जूई नहर से अग्रसेन चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबी बनाई जा रही नई सड़क निर्माण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए ये आरोप जेजेपी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई है कि संबंधित विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं हैं, जिसकी वजह से करोड़ों रुपयों के बजट की भी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

ईश्वर मान का कहना है कि जहां पर वास्तव में सड़क निर्माण की जरूरत है वहां पर प्रशासन और संबंधित विभाग पेचवर्क तक नहीं लगा रहा है, जबकि पहले से ही सही हालत में सड़क के ऊपर नई सड़क बनाने के लिए तारकोल की लेयर बिछा डाली है। जिस पर सरकार का भी करोड़ों रुपयों का बजट खर्च हुआ है। मान ने कहा कि जूई नहर से हांसी गेट होते हुए अग्रसेन चौक तक जाने वाली सड़क बिलकुल सही हालत में है। चौड़ा किए बगैर ही पहले से अच्छी हालत में सड़क पर नई सड़क निर्माण के लिए तारकोल लेयर डाली गई है। जबकि बासिया भवन से लघु सचिवालय तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। इसी तरह अंदरुनी शहर में करीब 15 साल पहले बनी सड़क खस्ताहाल हो चुकी हैं, जिनकी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

ईश्वर मान का आरोप है कि मुख्यमंत्री के भिवानी आगमन को लेकर प्रशासन बिना सोचे समझे ही करोड़ों के बजट को खर्च कर रहा है, जबकि सही दिशा और लोगों की जरूरत के हिसाब से इस बजट का सदुपयोग कर सही तरीके से लगाया जाए तो इसका वास्तव में जनता को फायदा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी गुहार लगाई है कि संबंधित सरकारी विभागों के बीच तालमेल बैठाकर जनता के पैसे का जनता की भलाई के लिए सदुपयोग कराकर अधिकारियों की मनमानी पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed