फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New grain markets will be built in 20-20 acres of land in Loharu, Siwani: JP Dalal

लोहारू, सिवानी में 20-20 एकड़ जमीन में बनाई जाएगी नई अनाज मंडियां : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
New grain markets will be built in 20-20 acres of land in Loharu, Siwani: JP Dalal
बहल/लोहारू/ढिगावा मंडी। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू क्षेत्र में किसानों की सहूलियत के लिए लोहारू व सिवानी के खेड़ा गांव में 20-20 एकड़ में नई मंडियां बनाई जाएगी। वहीं, बहल की अनाज मंडी में सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। यातायात सुगमता के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 40 नई सड़कों के निर्माण व 29 सड़कों के सुधारीकरण कार्य पर करीब 85 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 100 करोड़ रुपये विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण के लिए खर्च किए जा रहे हैं। वे शुक्रवार को आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहल से नूनसर तक सड़कमार्ग को चौड़ा करने और उसके सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करने के बाद लोगों के बीच बोल रहे थे। कृषि मंत्री ने लोहारू हलके की पांच करोड़ रुपये की लागत से ओबरा से सिधनवा, शहरयारपुर के अलावा खरखड़ी से ढिगावा व बख्तावरपुरा से बल्हारा तक की सड़क का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व सरकारों की तरह केवल घोषणा नहीं करती है, काम करने में विश्वास रखती है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में बिजली, नहरी पानी, कृषि बागवानी और पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय स्तर की अनेक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिससे न केवल यहां की जनता को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा बल्कि प्रदेशभर के किसान लाभान्वित होंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि खरखड़ी गांव में 120 एकड़ में बनने वाले बागवानी विश्वविद्यालय के लिए 40 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोकलपुरा गांव में बनने वाले रीजनल सेंटर, गिगनऊ में इंडो इजराइल तकनीकी आधारित बागवानी उत्कृष्टता सेंटर, बहल में 50 करोड़ की लागत से पशु विश्विद्यालय का चिकित्सा केंद्र व बिधनोई में वीटा दुग्ध प्लांट, गरवा में मछली पालन केंद्र और बरालू में अनाज भंडारण गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सीएम ने विशेष गिरदावरी करवाकर और करोड़ो रुपये सरकार और बीमा कंपनी द्वारा किसानों के खाते में शीघ्र डाले जाएंगे। इस अवसर पर माकेटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अजय राठी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सोमबीर दहिया, सरपंच गजानंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मंढोली, चेयरमैन सुशील केडिया, चेयरमैन साधूराम पनिहार, शैली कादयान, सुशील शर्मा डिशवाला, विरेंद्र लांबा, विजय फोगाट, सतबीर चैहड़, सुनील सिरसी, जेपी दुबे, कर्मवीर चैहड़, अजय बिधनोई, रितेश बहल, बिल्लू गोकलपुरा, विजय सिरसी, पवन पंघाल, राजेश पातवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed