फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New executive formed in the state level meeting of Haryana Private School Association

Bhiwani News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की राज्यस्तरीय बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
New executive formed in the state level meeting of Haryana Private School Association
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यवान कुंडू का माला पहनाकर स्वागत करते सदस्यग
भिवानी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक दया हाई स्कूल में हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी का चुनाव कराया, जिसमें सत्यवान कुंडू को सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार प्रदेशाध्यक्ष चुना।
विज्ञापन

इसके अलावा तेलूराम रामायणवाला को संरक्षक, संजय धत्तरवाल बिठमड़ा व अशोक कुमार रोहतक को वरिष्ठ उपप्रधान, पवन राणा करनाल व रणधीर पूनिया टोहाना को महासचिव, प्रशांत तंवर भिवानी व कुलदीप यादव हांसी को उपप्रधान, प्रदीप पूनिया चानौत को सचिव, भूपेंद्र कैथल को कोषाध्यक्ष, राजबीर ढाका रोहतक, सुलिंद्र शास्त्री असंध, ब्रह्मप्रकाश सैनी रेवाड़ी व विनय वर्मा टोहाना को प्रेस प्रवक्ता बनाया गया। गौरव भुटानी को लीगल एडवाइजर, कृष्ण बड़सी को सहसचिव, श्यामलाल शर्मा गुहला चीका व सुरेंद्र संधु घरौंदा को सलाहकार मनोनीत किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व कार्यकारिणी की शपथ दिलाई और विश्वास जताया कि राज्य कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करेगी और प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश तंवर, राजकुमार नरवाल, प्रदीप यादव, दर्शन बैनीवाल, महाबीर यादव, सुभाष गिल, जसवीर पानू, दयानंद बाजल, तरसेम गिल, रविंद्र अत्री, बलवीर वर्मा, राजबीर व अन्य स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed