{"_id":"675092fdef815481c0043305","slug":"new-additional-water-tank-will-be-built-in-sandwa-water-house-at-a-cost-of-rs-22-crore-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-126696-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संडवा जलघर में 22 करोड़ रुपये से बनेगा नया अतिरिक्त वाटर टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संडवा जलघर में 22 करोड़ रुपये से बनेगा नया अतिरिक्त वाटर टैंक
Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। संडवा जलघर में एक अतिरिक्त वाटर टैंक का निर्माण कर क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। टैंक निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू होगा। इस पर 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस बजट में टैंक का निर्माण, फिल्टर बेड, क्लीयर वाटर टैंक सहित पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जाएगा। बता दें कि गांव संडवा जलघर में फिलहाल एक ही वाटर टैंक है। मगर आबादी के लिहाज से यह वाटर टैंक छोटा पड़ने लग गया है। इसी को लेकर काफी समय से एक और वाटर टैंक बनाने की मांग की जा रही थी। लेकिन अब प्रोजेक्ट के तहत एक वाटर टैंक बनाया जाएगा। साथ में फिल्टर यूनिट और क्लीयर वाटर टैंक का निर्माण भी किया जाएगा।
इसके अलावा पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने बताया कि किरण चौधरी ने मंत्री रहते क्षेत्र के अधिकतर गांवों में जलघर, बूस्टिंग स्टेशन बनवाने का काम किया था। अब श्रुति चौधरी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। आबादी बढ़ने के साथ-साथ जलघरों में जहां अतिरिक्त टैंक बनाने की जरूरत है, वहां वाटर टैंक बनवाए जाएंगे। क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
संडवा गांव में स्थित जलघर में एक वाटर टैंक बना हुआ है। दूसरे वाटर टैंक का काम जल्द शुरू होगा। दो वाटर टैंक होने के बाद गांव में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।
- विक्रम पूनिया, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।