फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Neither the numbers will be removed nor old age pension will be deducted: Ajay Chautala

न नंबरदार हटेेंगे और न बुढ़ापा पेंशन कटेगी : अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Neither the numbers will be removed nor old age pension will be deducted: Ajay Chautala
देवीलाल सदन में लोगों की समस्याएं सुनते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने नंबरदार हटाने व बुढ़ापा पेंशन कटने की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए कहा कि प्रदेश में न तो नंबरदारों को हटाया जाएगा और न ही बुढ़ापा पेंशन को काटा जाएगा। चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार जनहित के कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, इसीलिए जनता को भी चाहिए कि वे सरकार पर विश्वास जताते हुए ऐसी अफवाहों से दूर रहें। अजय चौटाला शनिवार को स्थानीय देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों के चलते आज आमजन का विश्वास गठबंधन सरकार में बढ़ता जा रहा है और विपक्षियिों को ये बात रास नहीं आ रही। इसीलिए विपक्षी प्रदेश की जनता को भटकाने के लिए ऐसी अफवाहों का सहारा लेते हैं, ताकि सरकार को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा जरूरत अनुसार सभी जिलों में यूरिया के कंटेनर भेजे जा रहे है, ताकि देश के अन्नदाताओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपने का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं, इसीलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनका दायित्व है। इस अवसर पर जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, दादरी जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस, पार्षद ईश्वर मान, जगदीश धनाना, दिग्विजय के पीए राजू मेहरा, मनोज यादव पार्षद, मामन प्रजापति, राजबीर तालु, प्रेम धनाना, जितेेंद्र शर्मा, विकास बुड़ानिया, राजकुमार ओबरा, दिलबाग तालु, यशवीर घणघस, सुरेंद्र राठी, अवतार सांगवान, बल्लू बामला, डॉ. विनोद अंचल, शंकर आहुजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed