{"_id":"67c1f632812ffb04520f1a5a","slug":"negligence-in-providing-benefits-of-government-schemes-to-eligible-citizens-will-not-be-tolerated-deputy-commissioner-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130635-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने में कोताही सहन नहीं होगी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने में कोताही सहन नहीं होगी : उपायुक्त
Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का निपटारा करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ निर्धारित समय अवधि में पात्र नागरिकों को देने में कोताही को सहन नहीं किया जाएगा। उपायुक्त लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का निपटान कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आमजन की शिकायतों का समाधान करने के लिए समाधान शिविर के रूप में एक बेहतर मंच प्रदान किया है। कोई भी नागरिक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है।
उपायुक्त ने समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जा, पुलिस व विभिन्न सामाजिक पेंशन के संबंध में कार्रवाई से संबंधित आदि शिकायतों को लेकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समाधान शिविर में नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, जीएम दीपक कुंडू, नप ईओ राजा राम मौजूद थे।