{"_id":"664e3ca84fa4e07350050904","slug":"ncomplete-announcements-in-dhigawa-mandi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117712-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिछले 10 साल से अधूरी घोषणाएं, ग्रामीणों को बाईपास का तो बेटियों को स्कूल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिछले 10 साल से अधूरी घोषणाएं, ग्रामीणों को बाईपास का तो बेटियों को स्कूल का इंतजार
Thu, 23 May 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के ढिगावा मंडी में चुनावी चर्चा करते ग्रामीण।
शशी चौहान
ढिगावा मंडी। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अब महज दो दिन शेष हैं, ऐसे में गांव में भी चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं। ग्राउंड रिपोर्ट में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र गांव ढिगावा जाटान का हाल जाना। ढिगावा जाटान की आबादी 10,000 और मतदाता करीब 3,100 है।
इस बीच गो सेवक रविंद्र जोगी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बेटियों के स्कूल की घोषणा नौ साल पहले हुई थी। आठ साल से स्कूल का निर्माण चल रहा है अब ठेकेदार लापता है। स्कूल कब बनेगा। अब कोई गारंटी नहीं, अब जो स्कूल बनाने की गारंटी देगा हम उसको वोट देंगे। किसानों ने कहा कि एक महीने पहले अनाज मंडी में सरसों दी थी अभी तक कई किसानों के पैसे नहीं आए हैं। सरकार कहती है कि 72 घंटे में पैसे किसान के खाते में डाल देंगे। बताओ एक-एक महीने से किसानों को पैसा नहीं मिल रहा। वहीं इलाके में बाईपास की घोषणा भी अधूरी पड़ी है। दस साल से सरकार की घोषणाओं पर भी काम नहीं हुआ है।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर बाईपास नहीं बना है। सालासर खाटू श्याम को जाने वाले यात्रियों और ग्रामीणों को बाईपास की सख्त जरूरत है। ढिगावा मंडी बाजार में बाढड़ा रोड तक लंबा जाम घंटों लगा रहता है। बाईपास का निर्माण होने से ग्रामीण और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-धर्मबीर सिंह नेहरा सरपंच ढिगावा जाटान।
हम वोट उस उम्मीदवार को देंगे जो बेटियों के स्कूल का निर्माण पूरा करवाने का वादा करेगा। ढिगावा जाटान ही नहीं क्षेत्र के कई गांव की बेटियां यहां पढ़ने के लिए आती हैं। बालिका शिक्षा के लिए सरकार केवल दम भर रही है, धरातल पर यहां बेटियों के लिए कुछ नहीं हुआ है।
- सेठ सुरेश कुमार ढिगावा जाटान।
ये बोले युवा
युवाओं ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य व कृषि को बढ़ावा देने वाले को वोट देंगे। किसान गरीब के हित में काम करने वाले प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। वादा पूरा नहीं करने वाले को सबक सिखाया जाएगा। कस्बा वासियों ने बताया कि सांसद कोटे से एक गली की घोषणा हुई थी लेकिन उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।