फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Naveen Jaihind reacts on removal of sports quota in CET

Bhiwani News: सीईटी परीक्षा में खेल काटा हटाने पर नवीन जयहिंद ने दी प्रतिक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind reacts on removal of sports quota in CET
पत्रकारों से बातचीत करते नविन जयहिंद। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बुधवार को भिवानी में पत्रकार वार्ता कर सीईटी परीक्षा में खेल कोटा हटाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व खेल मंत्री ने लाखों खिलाड़ियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत कोटा ग्रुप सी की भर्ती के लिए तय किया था। लेकिन अब केवल गृह विभाग, खेल और युवा मामले विभाग व स्कूली शिखा विभाग और प्रारंभिक शिखा विभाग तक ही सीमित कर दिया।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि एमएलए, मंत्री और सीएम खुद सीईटी क्वालीफाई कर दिखाए। बच्चे मेहनत करते हैं, इसलिए सरकार को खिलाड़ियों को कोटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ छह दिसंबर को रोहतक स्थित मानसरोवर पार्क में सुबह 11 बजे सीईटी परीक्षार्थियों व खिलाड़ियों के साथ एकत्रित होंगे और वहां से रोष मार्च निकाल कर रोहतक स्थित बीजेपी राज्य कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वो कार्यालय के बाहर इनामी दंगल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed