फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Natural farming is necessary to meet the challenges: Dr Karamchand

वर्तमान खेती की पद्घति से सामने आ रही चुनौतियों के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी: डॉ करमचंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Natural farming is necessary to meet the challenges: Dr Karamchand
भिवानी। वर्तमान खेती की पद्धति से सामने आ रही चुनौतियों (पर्यावरण प्रदूषण, घटती उपजाऊ शक्ति, जहरीले खाद्यन्न व खर्चीली होती जा रही खेती) के समाधान हेतु प्राकृतिक विधि से खेती आवश्यक हो गई है। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जा रहा है। ये बातें कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी में ग्राम प्रधानों, पूर्व सरपंचों व अन्य लोगों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए अमेठी डॉयरेक्टर डॉ करमचंद ने कहीं।
विज्ञापन

डॉ. कर्मचंद ने बताया कि 13 अगस्त तक हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने प्राकृतिक खेती के महत्व को समझाया एवं विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। ट्रेनर डॉ. मुकेश कंबोज एवं आत्मा संस्थान के विपिन कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न तरीकों से सभी को अवगत करवाया। जिले के प्रगतिशील जैविक किसान उमराव लाड ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश कंबोज ने बिगड़ते भूमि स्वास्थ्य बारे जानकारी दी। विपिन कुमार ने किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु जमीन में सुक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ाने वाले जीवा अमृत, बीजाअमृत, घन जीवा अमृत, निकास्त्र, अग्निअस्त्र आदि जैविक उर्वरक बनाने का तरीका सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed