फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   National Service Scheme camp of Vaishya Mahavidyalaya

Bhiwani News: पोस्टर मेकिंग में बीएससी नॉन मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी ने प्रथम

Fri, 01 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
National Service Scheme camp of Vaishya Mahavidyalaya
भिवानी। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर विद्यार्थियों के हुनर को संवारने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बात स्थानीय हनुमान ढाणी स्थित हनुमान मंदिर में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेश मलिक ने कही।
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं डॉ. कामना कौशिक की देखरेख में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ डॉ. मलिक ने किया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी नॉन मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी ने प्रथम, एमएससी भौतिकी फाइनल वर्ष की छात्रा ज्योत्सना ने द्वितीय व बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा ईशा भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई-एक की प्रभारी डॉ. कामना कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ अन्य शिक्षणेतर गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रात: कालीन सत्र के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के इकोनॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। सांय कालीन सत्र के मुख्य वक्ता शैली मित्तल ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति अवॉर्डी अशोक भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज,आयुष गोयल, सिंधु एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed