फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   National Lok Adalat to be held on March 14 in judicial complex: SDJM

14 मार्च को न्यायिक परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : एसडीजेएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on March 14 in judicial complex: SDJM
तोशाम। एसडीजेएम सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को न्यायिक परिसर में आयोजित की जाएगी। हालसा के मेंबर सेक्रेटरी तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए भिवानी के चेयरमैन के निर्देशानुसार इस लोक अदालत में आपसी सहमति से अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक स्वैच्छिक प्रक्रिया पर आधारित मंच है जिसमें विवाद का निर्णय कानूनी रूप से बाध्यकारी और अंतिम होता है। इसके निर्णय के विरुद्ध किसी भी अदालत में अपील की अनुमति नहीं होती। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमे दायर होने से पहले के मामलों और न्यायालयों में लंबित मामलों दोनों प्रकार के विवादों का निपटारा किया जाता है। इसमें दोनों पक्ष स्वेच्छा से लोक अदालत के माध्यम से विवाद सुलझाने के लिए सहमत होते हैं।
विज्ञापन

एसडीजेएम ने बताया कि लोक अदालत का निर्णय न्यायालय के आदेश की तरह लागू किया जा सकता है। एक बार निर्णय हो जाने के बाद उस पर कोई अपील नहीं की जा सकती। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोर्ट फीस नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक अनौपचारिक, लचीला और जन-केंद्रित मंच है, जो त्वरित एवं सरल न्याय प्रदान करता है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुलभ है और उपयोगकर्ता-अनुकूल व्यवस्था के माध्यम से शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed