फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Napa former chairman's son hit by abandoned animal in Bawanikheda

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में लावारिस पशु ने नपा पूर्व चेयरमैन के बेटे को मारी टक्कर

Mon, 25 Nov 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Napa former chairman's son hit by abandoned animal in Bawanikheda
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी। 
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा में लावारिस पशुओं ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रमेश काजल के बेटे लोकेश काजल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हमले में चेयरमैन की इलेक्ट्रिक स्कूटी व गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रमेश काजल ने बताया कि उसका घर रेलवे रोड हुडा कॉलोनी के पास स्थित है। सोमवार को सुबह उसका बेटा लोकेश काजल (16) घर के बाहर इलेक्ट्रिक स्कूटी के पास खड़ा था। तभी अचानक आवारा पशुओं ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसका बेटा गिरकर चोटिल हो गया और स्कूटी गिर गई। लावारिस पशुओं ने साथ खड़ी को भी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। उसके बेटे को नजदीक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रमेश काजल ने बताया कि हर गली, चौक पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। शहर में दो-दो गोशालाएं होने पर भी समिति का सुस्त रवैया है। इन आवारा पशुओं को गोशाला में भिजवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed