{"_id":"63220676afafda18b5776956","slug":"nap-up-president-election-councillors-to-regroup-for-deputy-pradhan-on-21-bhiwani-news-hsr6419054197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के उप प्रधान पद के चुनाव के लिए विशेष बैठक 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के उप प्रधान पद के चुनाव के लिए विशेष बैठक 21 को
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद में उप प्रधान का चुनाव विधायक घनश्याम सर्राफ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप के लिए साख का सवाल बना है। करीब 10 से 12 पार्षद दावेदार बने हैं। एक नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण दो दफा उप प्रधान चुनाव रद्द हो चुका है। अब एक बार फिर जिला प्रशासन ने उप प्रधान चुनाव की तारीख तय की है। 21 सितंबर को उप प्रधान का चुनाव होगा। हालांकि एक नाम पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार उप-प्रधान का चुनाव करवाने को लेकर एक विशेष बैठक की जा रही है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में यह बैठक स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में बुधवार 21 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी।
एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट 1973 की धारा 15, 18 व 24 से 30 और हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1978 के नियम 70 से 72बी के अंतर्गत उप-प्रधान का चुनाव करवाने बारे बैठक होगी। आपसी सहमति नहीं बनी तो उप-प्रधान पद का चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से करवाया जाएगा। एसडीएम ने सभी पार्षदों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचकर इस विशेष बैठक में भाग लें।
विज्ञापन
------
ये पार्षद बने हैं दावेदार
पार्षदों में विनोद चावला, मनीष गुरेजा, सतेंद्र मोर, शिव कुमार गोठवाल, प्रदीप कौशिक, अंकुर कौशिक, मनोज कुमार, सुदामा तंवर दावेदार बने है। एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है।