फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Names of deceased people could not be removed from voter list

Bhiwani News: मतदाता सूची से नहीं हट सके दिवंगत लोगों के नाम

Sat, 10 Aug 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Names of deceased people could not be removed from voter list
​भिवानी की मतदाता सूची में शामिल मृत लोगों के नाम दिखाते ईश्वर मान। 
भिवानी। चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रशासन और राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ जाती है, लेकिन यहां तो हालात ऐसे हैं कि पिछले दस सालों से मर चुके मतदाता हर चुनाव में स्वर्ग से उतरकर वोट डालने आते हैं। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने मृतक मतदाताओं के वोट भी पिछले दस सालों से मतदाता सूची में शामिल किए जाने के तथ्यों सहित शिकायत प्रशासन व चुनाव आयोग को दी है।
विज्ञापन

गत दो अगस्त 2024 को प्रकाशन की गई भिवानी विधानसभा की मतदाता सूची में भी मृतक वोटरों को नहीं हटाया गया है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने भिवानी विधानसभा के बूथ नंबर 65 में 105 मृतक वोटरों की पहचान की है। जो पिछले दस और पांच साल के अंतराल में स्वर्ग सिधार चुके हैं, लेकिन आज भी उनका मतदाता सूची में नाम शामिल है। पूर्व जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि मृतक वोटरों का हर चुनाव में दुरुपयोग हो रहा है, जिसे रोकने के लिए भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

ईश्वर मान ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दस सालों में आठ चुनाव हो चुके हैं, जिनमें दो चुनाव ग्राम पंचायतों, दो चुनाव लोकसभा, दो चुनाव विधानसभा, दो चुनाव नगर परिषद के हुए हैं। जबकि इस अवधि के दौरान मृतक वोटरों के नाम नहीं हटाए गए हैं। पूर्व जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि मौजूदा मतदाता सूची में भी 2016 से लेकर अब तक मृतक वोटरों के नाम नहीं हटे हैं। जबकि जिला प्रशासन ने दस दिनों तक बीएलओ की हर बूथ पर घर-घर जाकर मतदाताओं की वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सत्तापक्ष की पार्टी ने भी पन्ना प्रमुख की मतदाता सूची अपडेट कराने और हर बूथ पर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी थी। लेकिन राजनीतिक दलों ने भी मृतक मतदाताओं को हटाने संबंधी कोई शिकायत प्रशासन को नहीं दी। उन्होंने प्रशासन को मृतक वोटरों की फोटो युक्त मतदाता सूची में चिह्नित कर शिकायत दी है। जिसमें मतदाता सूची से मृतक वोटरों को हटाने की भी मांग उठाई है।

वहीं जिला चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार विनोद तंवर का कहना है कि मतदाता सूची में नामों को लेकर दावे और आपत्ति मांगे गए हैं, इस दौरान परिजन मृतक वोटरों के नाम हटवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed