{"_id":"610456d18ebc3ecd2c1f69e7","slug":"nagar-parishd-expense-79-crore-rupees-for-water-exit-after-this-water-overflow-problem-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr607589628","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 करोड़ खर्च करने के बावजूद जलभराव से निजात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 करोड़ खर्च करने के बावजूद जलभराव से निजात नहीं
विज्ञापन
विकास नगर की मुख्य सड़क पर भरे बरसाती पानी से गुजरते राहगीर। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। पूरे शहर को बारिश के पानी से निजात दिलाने के लिए 79 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर शहर के निचले इलाकों में हल्की बारिश में भी जलभराव के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के दौरान ही शहर में कई जगह सड़कें तालाब में बदल गईं। टूटी सड़कें और जलभराव के दौरान कई वाहन भी अंदर फंसकर खराब हो गए। शुक्रवार को बारिश के दौरान ही अधिकारी टूटी सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी और रोड़ी से पैचवर्क भी कराया गया। मगर ये पैचवर्क चंद मिनट भी नहीं टिका और पानी में बह गया। शम में तीन दिन में 60 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
लगातार तीन दिनों से शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हल्की बारिश के दौरान ही जलभराव के हालात बने हैं। शहर के रोहतक रोड स्थित सब्जी मंडी भी चारों तरफ से डूब चुकी है। सब्जी मंडी से विकास नगर की मुख्य सड़क पर करीब तीन फुट पानी भरा है, जिसके अंदर से ही वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। लघु सचिवालय परिसर के आसपास भी कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया है। वहीं लघु सचिवालय परिसर के अंदर अधिवक्ता चैंबर्स की सड़क भी तालाब में तबदील हो गई है। दिनोद गेट से खाकी बाबा मंदिर की मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया है। इस वजह से लोगों का पैदल आवागमन भी बाधित हो गया है। शहर के अधिकतर इलाकों में टूटी सड़कों पर कीचड़ फैला है, जिससे भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य सड़कों में बने गड्ढे बारिश के बाद लगातार गहरे होते जा रहे हैं, जो अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। गहरे गड्ढों में फंसकर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। पूरे शहर को बारिश के पानी से निजात दिलाने के लिए अमरूत योजना में 79 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया था। शहर के ज्यादातर हिस्से में बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग से नई पाइपलाइन डाली जा चुकी है। इसके बावजूद शहर में ठप सीवर व्यवस्था और पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण शहरवासी जलभराव का दंश झेल रहे हैं।
कई जगह सीवर लाइन ठप
शहर में बारिश के पानी की निकासी का कार्य लगातार चल रहा है। कई जगह सीवर ठप पड़े हैं, जिसकी वजह से भी पानी की निकासी में दिक्कतें आ रही हैं।
-संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।