{"_id":"60d0d5f08ebc3e2cd3004791","slug":"nagar-parishad-meeting-property-id-making-bhiwani-news-rtk6140611127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 5 अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद जारी की जाएगी पीआईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 5 अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद जारी की जाएगी पीआईडी
विज्ञापन
भिवानी। अब शहरी दायरे की प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) बनवाने के लिए लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों ने पांच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद आवेदक को अधिकृत क्षेत्र में पीआईडी नंबर जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को नगर परिषद अधिकारियों की पीआईडी को लेकर बैठक हुई। जिसमें चेयरमैन रणसिंह यादव व वाइस चेयरमैन मामनचंद ने नप अधिकारियों के समक्ष नौ अधिकारियों की बजाय पांच शाखाओं के अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद शहरी दायरे में पीआईडी जारी किए जाने का सुझाव रखा, जिसके बाद अधिकारियों ने पीआईडी को लेकर नया फॉर्मेट जारी कर दिया।
नगर परिषद में पिछले करीब तीन माह से पीआईडी का काम बंद पड़ा था। जिसको लेकर शहरी दायरे की अधिकृत संपत्ति की खरीद बिक्री का काम भी प्रभावित हो रहा था। अधिकृत दायरे की पीआईडी नहीं बनने की वजह से लोग भी नप कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे थे। हाल ही में पीआईडी में नौ अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद इसे जारी किए जाने के निर्देश मिले। इसी मसले को लेकर नप कार्यालय में सोमवार को नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव, नप उपाध्यक्ष मामनचंद प्रजापति, ईओ संजय यादव के साथ नप अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने अधिकारियों के समक्ष सुझाव रखा कि नौ की बजाय पांच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद पीआईडी जारी की जाए, क्योंकि ज्यादा अधिकारियों के पास जाने से लोग परेशान होंगे और समय पर भी काम नहीं हो पाएगा। इस सुझाव के बाद नगर परिषद के ईओ ने पांच शाखाओं के अधिकारियों का फार्मेट जारी कर दिया। जिसमें सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद आवेदक को पीआईडी जारी कर दी जाएगी।
इन अधिकारियों से करानी होगी आवेदक को पीआईडी के लिए रिपोर्ट
नगर परिषद में अधिकृत दायरे की पीआईडी के लिए आवेदक को पहले गृहकर शाखा के लिपिक से रिपोर्ट करानी होगी। इसके बाद सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट होगी। इसके उपरांत भवन निरीक्षक और पालिका अभियंता की रिपोर्ट होगी। इन सभी की रिपोर्ट होने के बाद ईओ (कार्यकारी अधिकारी) द्वारा आवेदक को पीआईडी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन:::
पीआईडी जारी किए जाने को लेकर नियम और फॉर्मेट को और भी आसान बनाया गया है। जिसके बाद लोगों को समय पर रिपोर्ट कराना संभव होगा और उसे बनवाने के लिए भी बेवजह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नप अधिकारियों ने पांच अधिकारियों की रिपोर्ट का नया फॉर्मेट भी जारी कर दिया है।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।