{"_id":"5e4d7ebb8ebc3ef2cb5f16dc","slug":"nagar-parishad-encroachment-shopkeepar-bhiwani-news-rtk543100221","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान चला सामान जब्त किया तो बिफरे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान चला सामान जब्त किया तो बिफरे दुकानदार
विज्ञापन
फुटपाथ पर रखे होर्डिंग को उठाने को लेकर दुकानदार से छीना झपटी करते नप कर्मचारी। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लंबे समय से बनी अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने बुधवार को अभियान छेड़ा तो दुकानदारों ने भी विरोध शुरू कर दिया। नप कर्मचारियों ने जैसे ही दुकानदारों का बाहर रखा सामान उठाया दुकानदार उखड़ गए। दुकानदार नप कर्मचारियों से उलझ गए और तीखी नोक-झोंक हुई। बात हाथापाई तक पहुंच गई थी मगर कुछ मौजिज लोगों ने सभी को समझाया और अलग किया। विरोध के बावजूद नगर परिषद ने शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब 35 दुकानदारों का दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया।
अक्सर दोपहर या दोपहर बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने वाले नगर परिषद अधिकारियों ने इस बार सुबह ही अभियान छेड़ दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब बाजारों के दुकानदार अपनी दुकानों की साफ-सफाई कर बैठे, तभी नप कर्मचारी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गए। अभियान की शुरूआत घंटाघर चौक से हुई। इसके बाद एक के बाद एक सराय चौपटा तक जितनी भी दुकानों के बाहर सामान रखा था, सभी का जब्त किया। इस दौरान दुकानदार एकत्रित हुआ और विरोध करना शुरू कर दिया। नप कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई। विरोध के बावजूद कर्मचारी सामान जब्त करते रहे। यहां के बाद सराय चौपटा, बर्तन बाजार, नया बाजार, महम गेट क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। करीब आधा दर्जन स्थानों पर दुकानदारों और नप कर्मचारियों में तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। किसी ने भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई। अभियान दोपहर एक बजे तक चला।
फिर वही हाल, नप अमला आगे बढ़ता गया, पीछे सजती रही दुकानें
हर बार के अभियान की तरह बुधवार को भी वहीं नजारा देखा गया। नप अधिकारी अभियान के सामान जब्त कर आगे बढ़ते रहे और आधे से एक घंटे के अंतराल में ही फिर से बाजारों में फुटपाथ तक दुकानें सजती रही। इसके अलावा दुकानदार फोन करके भी आगे के बाजारों के दुकानदारों को अलर्ट करते रहे। जिस कारण नप कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रख लिया था।
विज्ञापन
दर्ज हो सकता है सरकारी कार्य में बाधा और पीपी एक्ट का केस
कर्मचारियों का विरोध करने वाले दुकानदारों पर सरकारी कार्य में बाधा और पीपल प्रिमिसियस एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता है। पीपी एक्ट लगने का कारण है अतिक्रमण कर रास्ता रोक आमजन की सुविधाओं में बाधा डालना।
आज बाजारों में हालात बिगड़े हुए है।। दुकानदारों ने पूरे फुटपाथ पर सामान रख कब्जा कर रखा है। आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि है कि दोबारा अतिक्रमण करेंगे तो चालान कटेगा। अतिक्रमण से आमजन को रास्ते से गुजरने में बाधा होती है और बार-बार जाम लगता है।
- संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद