फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: अनधिकृत कचरा प्वाइंटों पर वेस्टेज से बढ़ेगी सुंदरता

Tue, 24 Jan 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
NA
वैश्य कॉलेज के पास अस्थाई कचरा प्वाइंट की जगह सफाई करवाते हुए।
भिवानी। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर परिषद अनधिकृत कचरा प्वाइंटों पर वेस्टेज से सुंदरता बढ़ाएगा। इसके लिए अनधिकृत कचरा प्वाइंटों पर कूड़ा डालना भी बंद कराया जाएगा। वहीं यहां पर वेस्टेज से कलाकृतियां और आकृतियां बनवाई जा रही हैं। मंगलवार को वैश्य कॉलेज के पास कचरा प्वाइंट को बंद करवाया गया और उसकी जगह वेस्टेज से कलाकृतियां व आकृतियां तैयार करके स्वच्छता में अध्याय जोड़ा गया।
विज्ञापन

वेस्टेज में फूलदार पौधे लगाए जाने की योजना है। वहीं नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के सभी अस्थाई कचरा प्वाइंटों को बंद करवाकर उनकी जगह वेस्टेज से सुंदर बनाया जाएगा। ताकि उस जगह को दोबारा कचरा प्वाइंट में तब्दील न होने दिया जाए। नगर परिषद ने वैश्य कॉलेज के पास अस्थाई कचरा प्वाइंट की जगह सफाई करवाई और उस जगह मिट्टी डलवाकर नमी को खत्म किया। साथ ही दीवार पर पेंटिंग करवाकर वहां पर पुराने टायर काटकर दीवारों पर लटकाए गए। पुराने टायरों को भी रंग-बिरंगा किया गया है। ताकि वहां से गुजरने वाले व्यक्ति को सुंदर लगे। इसी कड़ी में मंगलवार को चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने पार्षदों व नगर परिषद अधिकारियों के साथ उक्त प्वाइंट का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर, पार्षद सूर्यकांत तंवर, एमसी शिव कुमार गोठवाल, एमसी संदीप यादव,कनिष्ठ अभियंता हाबिद, सफाई निरीक्षक संजय, स्वच्छ भारत अभियान के सिटी इंचार्ज सन्नी शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed