फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: गणतंत्र दिवस पर 20 स्पेशल पुलिस नाकों के साथ सुरक्षा में तैनात किए 600 जवान

Tue, 24 Jan 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
NA
भिवानी। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में 20 स्पेशल नाके लगाए हैं। वहीं जिलेभर में पुलिस के 12 स्थायी नाके भी लगे हैं, जिस पर पुलिस अलर्ट रहेगी। वहीं लगातार दो दिन तक शाम चार से रात आठ बजे तक हर नाके और चौराहे पर भी पुलिस सुरक्षा की कमान संभालेगी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्थल के आसपास भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के प्रत्येक चौक चौराहे को तीन रंगों यानी तिरंगी पट्टियों से सजाया गया है। जिले की सीमाओं पर भी नाकेबंदी की है। वहीं बाहर से आने वाले हर व्यक्ति और वाहनों पर भी कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शहर में पुलिस ने 20 स्पेशल नाके लगाए हैं। इसके अलावा तीन डीएसपी और एक एएसपी की निगरानी में 600 पुलिस जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। हर चौक-चौराहे के अलावा सार्वजनिक स्थलों की भी चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही मुख्य मार्गों पर हर सौ मीटर के दायरे पर एक सुरक्षा कर्मचारी आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रख रहा है। बुधवार और वीरवार को रोजाना शाम चार से रात आठ बजे तक स्पेशल नाकों पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे और इस दौरान हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत हरकत में आ जाएंगी।
विज्ञापन

-----
शहर के इन इलाकों में की स्पेशल नाकेबंदी
शहर के तोशाम बाईपास, मिनी बाईपास, अनाज मंडी चौक, कृष्णा कॉलोनी चौक, दिनोद गेट चौक, रोहतक गेट चौक के अलावा शहर भर में करीब 20 नाके लगे हैं। जहां पर सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती दी है। वहीं उनकी ड्यूटी जांच के लिए भी स्पेशल टीम बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह आपसी भाईचारे और देश की एकता एवं अखंडता, संप्रभुता का प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक नागरिक की हिस्सेदारी जरूरी है। सुरक्षा के लिए जिले भर में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों की चौकसी भी बढ़ा दी है। स्पेशल चेकिंग अभियान भी इस दौरान जारी रहेगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति एवं सूचना के लिए तुरंत डायल 112 व नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।
-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed