फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: हैंडओवर होने से पहले ही पुराने जलघर में दूसरी बार फिर लीक हुआ नया टैंक

Tue, 24 Jan 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
NA
लीकेज के बाद बहता पानी। - फोटो : bhiwani
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों के सुपुर्द होने से पहले ही पुराने जलघर में बनकर तैयार हुआ नया वाटर टैंक दूसरी बार फिर से लीक हो गया। इसकी वजह से आसपास के इलाके में काफी पानी भी जमा हो गया। वहीं पास में ही दूसरा नया टैंक निर्माण का काम भी चल रहा है। इसमें भी पानी की लीकेज की वजह से दलदल बन गई और काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

पिछले साल मई में नए वाटर टैंक को प्रायोगिक तौर पर पानी भंडारण के लिए शुरू किया गया था। इस दौरान यह दूसरी बार लीक हो गया। पूरे शहर में सर्दी के दौरान भी जलसंकट गहरा गया है। महम रोड पुराने जलघर में 135 मिलियन लीटर क्षमता का करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से अमरूत योजना के तहत नया टैंक निर्माण कराया गया था। ये टैंक लेटलतीफी से ही तैयार हुआ था। इसकी वजह से मई में शहर को जलसंकट से निजात दिलाने के लिए इसे प्रायोगिक तौर पर भंडारण के लिए शुरू किया था। इसके बाद अब ये टैंक दूसरी बार लीक हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस नए टैंक को अपने अधीन नहीं लिया है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरा टैंक बनकर तैयार होगा तभी दोनों टैंकों को एक साथ काम पूरा होने के बाद टेस्टिंग प्रक्रिया में खरा उतरने के बाद ही इसे विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। हालांकि लीकेज की वजह निर्माण के दौरान की खामी है या फिर इसकी गुणवत्ता में कोई कमी, यह तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल मुख्य टैंक लीकेज से हजारों लीटर पानी भंडारण की बजाए व्यर्थ में ही बह रहा है। ये पानी अगर सुरक्षित भंडारण किया जाता तो शायद कई दिनों तक पूरे शहर को भी पानी मिलना सुनिश्चित हो पाता। जनवरी में पूरा शहर जलसंकट भी झेल रहा है। इसकी वजह पब्लिक हेल्थ के कई जगह चल रहे काम माने जा रहे हैं। टैंक लीकेज ने भंडारण क्षमता को भी घटा दिया है, नहरों में पानी बंद हुआ तो फिर टैंक कितने दिन शहर को पेयजल आपूर्ति कर पाएंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। पुराने जलघर में एक नया टैंक और करीब छह पुराने टैंक हैं। पुराने टैंकों की भंडारण क्षमता भी नाममात्र है।
विज्ञापन

पुराने जलघर में नए टैंक को अभी विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसकी लीकेज को निर्माण एजेंसी के कर्मचारी ही ठीक कर रहे हैं। हालांकि नए टैंक की अभी टेस्टिंग ही चल रही है। यहां दूसरा नया टैंक भी बन रहा है। जिसका काम पूरा होने के बाद ही विभाग को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed