{"_id":"63dbef245d91c659854e0b94","slug":"na-bhiwani-news-c-21-hsr1027-46340-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हसला के साथ शिक्षा बोर्ड चेयरमैन की बैठक में मानदेय बढ़ोतरी पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हसला के साथ शिक्षा बोर्ड चेयरमैन की बैठक में मानदेय बढ़ोतरी पर बनी सहमति
Thu, 02 Feb 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड में आयोजित बैठक में बातचीत करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव, बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार और ज्वाइंट सेक्रेटरी पीके शर्मा के साथ आगामी मूल्यांकन कार्य को लेकर बैठक की।
बैठक में राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने संगठन का मांग पत्र भी बोर्ड अधिकारियों को सौंपा। इसमें बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी, लेखांकन व रसायन शास्त्र की परीक्षा तिथियों में बदलाव करने पर सहमति बनी। सभी प्रकार के बकाया मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा। बैठक में ऑब्जर्वर व केंद्र अधीक्षक के मानदेय को 150 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये, उप केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक, लिपिक का मानदेय 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मानदेय 60 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने पर सहमति बनी। अगले सत्र से बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक पर्यवेक्षकों के लिए निश्चित मानदेय देने पर सहमति बनी। प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए स्कूल प्रशासन के बजाए बाह्य प्रायोगिक परीक्षक को अधिकृत किया जाएगा। सभी प्रकार की ड्यूटियां वरिष्ठता के आधार पर लगाई जाएंगी।
बैठक में ओपन परीक्षा में विद्यार्थियों की पहचान के लिए बॉयोमेट्रिक प्रणाली अपनाने की मांग की। प्रश्न पत्र वितरण एवं उत्तरपुस्तिका संग्रहण केंद्र खंड स्तर पर बनाए जाएं। बैठक में हसला राज्य राज्य उपप्रधान अशोक बाल्याण, सुरेंद्र मलिक, तरशेम कौशिक, राज्य संगठन सचिव सुरेन्द्र परमार, सुरेंद्र यादव, राज्य प्रवक्ता राजेश देशवाल, राज्य वित्त सचिव पवन मोर, राज्य प्रेस सचिव अजीत चंदेलिया, राज्य सचिव महेंद्र मान, भिवानी जिला प्रधान अत्तर सिंह मलिक, पानीपत जिला प्रधान अजेन्द्र कुण्डू, हिसार जिला प्रधान विक्रम सिसाय, फरीदाबाद जिला प्रधान संदीप चौहान, पलवल जिला प्रधान राजवीर सहरावत, रोहतक जिला प्रधान राकेश दलाल, रेवाड़ी जिला प्रधान रविन्द्र भाकली, चरखी दादरी जिला प्रधान शमशेर सांगवान, दीपक छारा,रणबीर टांक, राजपाल चहल, विनोद, सुनील मलिक, आनंद, विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्यवान, ऋषि राम, भुवनेश, रघुवीर, जिले सिंह, श्यामसुंदर, अतुल, रणधीर, सतीश मौजूद रहे।