{"_id":"63dfe596b849d459bc3bfe47","slug":"na-bhiwani-news-c-21-1-48090-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लालावास के ग्रामीण उठा सकेंगे फ्री वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लालावास के ग्रामीण उठा सकेंगे फ्री वाई-फाई की सुविधा
Sun, 05 Feb 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
लालावास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।
कैरू। डिजिटल इंडिया बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने लालावास में भारतनेट उद्यमी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लालावास में समस्त घरों में निशुल्क इंटरनेट कनेक्शन दिया जा रहा है। भारतनेट उद्यमी के तहत दिए जा रहे नेट कनेक्शन के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
वर्तमान समय में इंटरनेट भी आमजन की मुख्य जरूरतों में शामिल हो गया है। स्कूल में ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। ऐसे में शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सर्च में इंटरनेट अति आवश्यक है। वहीं घर तक फाइबर के तहत लालावास में इंटरनेट प्लान के साथ-साथ वाइस कॉलिंग की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इंटरनेट कनेक्शन के लिए मॉडम समेत ऑप्टिकल फाइबर लाइन निशुल्क दी जा रही है। उपभोक्ता को केवल उनके द्वारा उपयोग किये गये इंटरनेट के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा। इस अवसर पर रमेश लालावास, सरपंच नरेश रंगा, गोपीराम, रवि कौशिक, सुनील रंगा, जोगीराम, फकीर चंद, मदन लाल, सुभाषचंद, राजकुमार, मास्टर विनोद रंगा, राजपाल शिक्षायुग, मनीष, अमीत, प्रवीण, सुमित, आजाद, रामरत्न उपस्थित रहे।
फाइबर ब्रॉडबैंड से जुड़ने वाला भी पहला गांव बना था लालावास
जुलाई 2020 में गांव लालावास में भारत नेट फाइबर ब्रॉडबैंड शुरू किया था, जोकि उस समय में भी जिले का पहला गांव बना था। वाई फाई चौपाल प्रोजेक्ट के तहत फाइबर केबल के माध्यम से हर गांव को वाई-फाई युक्त किया गया था।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से पहले एमएलए, एमपी का चुनाव लोग टेलीफोन कनेक्शन के लिए लड़ते थे। लालावास जैसे छोटे से गांव में वाईफाई फ्री मिल रही है। देश 125 सैटेलाइट एक साथ अंतरिक्ष में भेज रहा है। इस उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिकों का विशेष योगदान है।
- रमेश लालावास, सदस्य पंचायत समिति, वार्ड नंबर पांच।
गांव में भारतनेट उद्यमी योजना के तहत हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा की जा रही है। इसके तहत गांव के हर घर में इंटरनेट कनेक्शन के लिए मॉडम समेत ऑप्टिकल फाइबर लाइन निशुल्क दी जा रही है। उपभोक्ता को केवल उनके द्वारा उपयोग किए गए इंटरनेट के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा।
- सुनील कुमार, एमएसओ, कैरू खंड।