फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: शहर में चार किलोमीटर फोरलेन का निर्माण जल्द होगा शुरू, रूट डायवर्ट की तैयारी

Sun, 05 Feb 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 05 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
NA
नेशनल हाइवे 709ई से गुजरते वाहन।
भिवानी। शहर में चार किलोमीटर दायरे के अंदर सीसी पैटर्न पर फोरलेन सड़क का निर्माण काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए करीब आधे सरकुलर रोड पर रूट डायवर्ट किए जाने की तैयारी शुरू को चुकी है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर नया बस स्टैंड से लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक फोरलेन की तर्ज पर करीब चार किलोमीटर सीसी पैटर्न से नई सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसका कार्य यूनिवर्सल कंस्ट्रक्शन कंपनी को अलॉट हो चुका है। कंपनी ने काम शुरू करने के लिए मिक्सिंग प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान करीब आधे सरकुलर रोड पर ट्रैफिक वन-वे किया जाएगा, जिससे जाम की स्थिति भी बनेगी। वहीं रोहतक और लोहारू की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहनों की एंट्री भी बंद होगी।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के शहरी दायरे में गुजरने वाले चार किलोमीटर सड़क को फोरलेन की तर्ज पर विकसित कर नई सड़क का निर्माण कराएगा। जबकि यूनिवर्सल कंपनी हाईवे पर करीब 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगी। इसमें चार किलोमीटर सीसी पैटर्न और सात किलोमीटर तारकोल स्ट्रैंथनिंग से सड़क को चकाचक कराएगी। करीब 27 करोड़ का बजट भी इस पर खर्च होगा। सर्दी में धुंध की वजह से कंपनी सड़क निर्माण नहीं कर पाई। लेकिन अब मौसम साफ हो गया तो कंपनी ने भी सड़क निर्माण का काम शुरू कराने के लिए अपनी मिक्सिंग प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं नेशनल हाईवे के अधिकारी भी पुरानी सड़क को तुड़वाकर नई सड़क बनवाने की तैयारियों में लगे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को भी इस कार्य के दौरान रूट डायवर्ट कराए जाने के संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा हाईवे की सड़क पर सुधार
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 की सड़क रोहतक के खरड़ी मोड़ से आरंभ होकर गांव निनान होते हुए शहरी दायरे में नया बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, बावड़ीगेट, दादरी गेट, हालुवास गेट, अनाज मंडी के आगे लोहारू रोड पर धीराना मोड़ बाईपास से आगे लोहारू होकर राजस्थान के पिलानी तक जाती है। नया बस स्टैंड से लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक हाईवे की सड़क में करीब 250 से अधिक गहरे गड्ढे बने हैं, जिन्हें कई बार हाईवे अथॉरिटी अधिकारी भरवा चुके हैं, मगर भारी वाहनों का दबाव और बारिश में फिर से गड्ढे उभर कर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। फोरलेन में पुरानी सड़क और फुटपाथ उखाड़कर नई सड़क बनेगी। जिस पर सरपट वाहन दौड़ लगाएंगे।
यहां बनेगी जाम की स्थिति
शहर के सरकुलर रोड पर सामान्य तौर पर रोजाना करीब 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। ये शहर का रिंग रोड भी कहा जाता है। आधा सरकुलर रोड हाईवे के दायरे में आता है। ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान ट्रैफिक वन-वे हुआ तो अग्रसेन चौक, दादरी गेट, हालुवास गेट और नई अनाज मंडी चौक पर वाहनों के जाम की स्थिति बनेगी।
ये होगा विकल्प
फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान सरकुलर रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए मिनी बाईपास पर रोहतक की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट होगा। इसी तरह लोहारू की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट भी दादरी रोड बाईपास की तरफ बदला जाएगा। जबकि शहर के छोटे वाहनों का रूट भी लोकल रूटों में बदला जाएगा। रोहतक और लोहारू, दादरी एवं हांसी, हिसार, जींद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बाईपास के जरिये शहर के बाहर से ही भेजा जाएगा।
शहर में फोरलेन निर्माण का काम यूनिवर्सल कंस्ट्रक्शन कंपनी को अलॉट हो चुका है। कंपनी अपना मिक्सिंग प्लांट लगा रही है वहीं शहरी दायरे में फोरलेन निर्माण के दौरान रूट डायवर्ट किए जाने के संबंध में लोकल प्रशासन को भी पत्र लिखा जा चुका है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। फोरलेन में सडक़ चौड़ी होगी और फुटपाथ का जीर्णोंद्धार भी कराया जाएगा।

-नारायण, कनिष्ठ अभियंता नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक।
शहर के सरकुलर रोड पर अत्यधिक ट्रैफिक का दबाव रहता है। अगर ट्रैफिक वन-वे किया गया तो यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए भी अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी। फिलहाल रूट कहां तक वन-वे होगा, ये देखने के बाद ही इस पर आगामी निर्णय लेंगे।
-बलराम, कार्यवाहक प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed